{"_id":"5be70f77bdec22697455801e","slug":"131541869431-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगनाधार के लिए बसें चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगनाधार के लिए बसें चलाने की मांग
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेज पांच के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जीवन शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय में परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर से मुलाकात की। लोगों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा और बस सेवा की मांग की। अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि सुबह नौ बजे से पहले इस इलाके के लिए एक भी बस नहीं चलती। इलाके के सैकड़ों लोग और कर्मचारी सुबह के समय बसस्टैंड जाते हैं। कई बार मरीजों को भी आईजीएमसी जाना पड़ता है। इसके अलावा कॉलेज और यूनिवर्सिटी के लिए भी सुबह काफी छात्र जाते हैं। लेकिन नौ बजे से पहले एक भी बस न होने से इन्हें पैदल ही बीसीएस आना पड़ता है। अध्यक्ष ने मंत्री से मांग की कि इलाके लिए सुबह आठ या साढ़े आठ बजे भी बस सेवा शुरू की जाए। मंत्री ने सोसायटी की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।