{"_id":"5bc62251bdec226993577cf7","slug":"131539711569-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य निगम के भंडार से भरे अनाज के सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे चावल और आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य निगम के भंडार से भरे अनाज के सैंपल, जांच के लिए लैब भेजे चावल और आटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली में भारतीय खाद्य निगम के भंडार से खाद्य महकमे ने चावल और गेहूं के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को विभाग की टीम ने अब जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जिला नियंत्रक एवं खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद गोदामों से डिपो भेजे जाने वाली सप्लाई के दौरान सैंपल की मैचिंग की जाएगी, जिससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला राशन मुहैया करवाया जा सके।
विज्ञापन
भारतीय खाद्य निगम के भंडार से खाद्य महकमे के फूड सप्लाई ऑफिसर श्रवण हिमालयन, असिस्टेंट एरिया मैनेजर रमाकांत और खाद्य निगम डिपो इंचार्ज कुलदीप शर्मा ने गोदामों को भेजे जाने वाले आटे और गेहूं के बारे में पूछताछ कर सैंपल भरे। वहीं, गेहूं और आटे की जांच भी की। उधर, जिला खाद्य विभाग के फूड सप्लाई ऑफिसर श्रवण हिमालयन ने बताया कि इन सैंपलों की रिपोर्ट दो दिन के भीतर आ जाएगी।
विज्ञापन
127 लाभार्थियों को बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन
मशोबरा विकास खंड पीरन, सतलाई, दरभोग, बलोग, जनेड़घाट, मुंडाघाट, जुन्गा और कोटी पंचायत में हिमाचल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के तहत सांसद वीरेंद्र कश्यप ने 127 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे। इस अवसर पर फूड सप्लाई ऑफिसर श्रवण हिमालयन और इंस्पेक्टर अनीता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन