फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1200 Constable recruitment in Himachal Police Department.

हिमाचल पुलिस में 1200 कांस्टेबलों की भर्ती, नहीं होंगे इंटरव्यू

Sat, 01 Jul 2017 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Jul 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
1200 Constable recruitment in Himachal Police Department.

हिमाचल पुलिस में जल्द ही 1200 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होने वाली है। हालांकि सरकार के एक फैसले से यह भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अटक गई है, मगर जल्द ही सरकार से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने का एलान किया है। इसकी वजह से प्रदेश पुलिस को कांस्टेबलों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमावली में बदलाव करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बदलाव कर फाइल मंजूरी के लिए भेज दी गई है, लेकिन चुनावी बजट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एलान के बावजूद अब तक सरकार इस पर निर्णय नहीं ले सकी है। नतीजतन कांस्टेबल बनने की राह ताक रहे हजारों युवा भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। राहत की खबर ये है कि शायद अबकी बार इंटरव्यू नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के चलते ही रुकी पड़ी है भर्ती

1200 Constable recruitment in Himachal Police Department.

दरअसल, चुनावी साल में सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलने के उद्देश्य से बजट में 1200 कांस्टेबल की भर्ती का एलान किया था। युवाओं को उम्मीद थी कि सरकार पहली या दूसरी कैबिनेट बैठक में ही भर्ती को मंजूरी देने का एलान कर सकती है।

पुलिस मुख्यालय ने भी भर्ती को लेकर सारी तैयारी पूरी कर मंजूरी के लिए फाइल सरकार को भेज दी। लेकिन इसी बीच सरकार ने बजट सत्र के बाद अचानक इंटरव्यू की परंपरा को खत्म करने का निर्णय ले लिया।

इससे भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव करने की जरूरत पड़ गई। इसके बाद मुख्यालय ने नए सिरे से नियमों में जरूरी बदलाव कर उन्हें मंजूरी के लिए फिर से भेज दिया है। हालांकि सरकार अब तक इस पर कोई फैसला नहीं ले सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed