फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big administrative change in himachal, many officers transfered.

हिमाचल में भारी फेरबदल, कई जिलों के डीसी, एसपी बदले

Wed, 17 Feb 2016 10:09 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Big administrative change in himachal, many officers transfered.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने पांच जिलों के उपायुक्त और चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इसके अलावा 8 अन्य आईएएस व 14 पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


पांच प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। मुख्य सचिव पी मित्रा की अध्यक्षता में हुई सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक में संस्तुति के बाद यह तबादला आदेश जारी किए गए हैं। अधिसूचना के अनुसार डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा को ऊर्जा सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, ऊर्जा विभाग का ओवरआल कार्यभार अतिरिक्त मुख्य सचिव का ही रहेगा। मल्होत्रा को इसके साथ-साथ निदेशक ऊर्जा का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। लाहौल स्पीति के उपायुक्त रहे हंसराज चौहान को डीसी शिमला लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भी भारी फेरबदल

Big administrative change in himachal, many officers transfered.

कांगड़ा में बंदोबस्त अधिकारी रहे विवेक भाटिया को लाहौल स्पीति का नया डीसी बनाया गया है। डीसी चंबा एम सुधा देवी को खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं अब तक निदेशक खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद पर तैनात रहे प्रियतू मंडल अब सिर्फ निदेशक परिवहन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एडीसी कांगड़ा रहे सुदेश कुमार मोक्टा को डीसी चंबा लगाया गया है। राकेश कंवर को डीसी कुल्लू से डीसी सोलन के पद पर भेजा गया है। यूनुस को एडीसी शिमला के पद से डीसी कुल्लू की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मदन चौहान को डीसी सोलन से निदेशक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मामले बनाया गया है।

श्रम निदेशक अमित कश्यप को निदेशक उद्योग लगाया गया है। उनके पास श्रमायुक्त और सामान्य उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। विशेष सचिव राजस्व रहे विनोद कुमार को कांगड़ा डिवीजन के बंदोबस्त अधिकारी लगाया गया है जबकि एसडीएम डलहौजी डॉ. ऋचा वर्मा को एसडीएम संगड़ाह लगाया गया है।

इन अफसरों का भी तबादला

Big administrative change in himachal, many officers transfered.

वहीं, आईएएस अधिकारियों में डा. सुनील कुमार चौधरी को विशेष सचिव स्वास्थ्य का कार्यभार दिया गया है, जबकि आईएफएस अधिकारी सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य एसके कापटा को विशेष सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इसके अलावा एचएएस अधिकारियों में सतीश कुमार-1 को नगर निगम धर्मशाला का संयुक्त आयुक्त, नवीन कुमार को हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड का उप सचिव और गौरव चौधरी को एसडीएम डलहौजी लगाया गया है। एचएएस अधिकारियों में ही एसडीएम भरमौर को एडीएम भरमौर और तहसीलदार शिलाई को एसडीएम शिलाई का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

चार जिलों को मिले नए एसपी

Big administrative change in himachal, many officers transfered.

राज्य सरकार ने प्रदेश पुलिस के कई पुलिस अधिकारियों को भी इधर से उधर कर दिया है। लगातार आ रही शिकायतों और आईजी साउथ जहूर एच जैदी की नाराजगी के चलते एसपी सोलन रमेश चंदर छाजटा को हटा दिया गया है।

इसके अलावा एसपी किन्नौर रहे राहुल नाथ को एसपी बिलासपुर और एआईजी टीटीआर रहे भगत सिंह को एसपी किन्नौर की जिम्मेदारी दी है। वहीं, संजीव कुमार गांधी को एसपी कांगड़ा बनाया गया है। इसके साथ ही वह 2वीं आईआरबीएन सकोह के कमांडेंट का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

लंबे समय से तबादलों की सुगबुगाहट के बीच राज्य सरकार ने कई अधिकारियों का तबादला व कई को नई तैनाती दे दी। कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर व सोलन के जिला कप्तानों के अलावा राज्य सरकार ने एएसपी शिमला रहे संदीप धवल को एसपी साइबर क्राइम सीआईडी लगाया गया है।

इन अफसरों के भी हुए तबादले

Big administrative change in himachal, many officers transfered.

एएसपी 6वीं आरईआरबीएन राकेश सिंह को एसपी वेलफेयर पीएचक्यू, एसपी एचआरसी रहे कौशल चंद शर्मा को एसपी इंटेलिजेंस, सीआईडी, एसपी एंटी करप्शन ब्यूरो रहे डीके चौधरी को एसपी सी एंड टीएस शिमला, एसपी सी एंड टीएस शिमला रहे गुरुदेव चंद शर्मा को एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। वहीं एएसपी बिलासपुर रहे रोहित मालपानी को एएसपी शिमला बनाया गया है।

इसके अलावा एएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री को एएसपी कांगड़ा, एएसपी मंडी रहे कुलदीप चंद राणा को एएसपी एचपीआईपीएस दरोह, एएसपी उना विरेंदर सिंह को एएसपी चंबा, चंबा के लिए स्थानांतरणाधीन 1 आईआरबीएन के एएसपी मदन लाल को एएसपी ऊना, एएसपी कांगड़ा रहे विजय कुमार को एएसपी बिलासपुर बनाया है।

इसके अलावा तीन डिप्टीएसपी को भी एएसपी बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें एसडीपीओ सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा को एएसपी मंडी, डिप्टीएसपी बिलासपुर मन मोहन सिंह को एएसपी 6वीं आईआरबीएन कोलर व दरोह पीटीसी के डीएसपी दिनेश शर्मा का एएसपी 3वीं आईआरबीएन पंडोह के पद पर स्थानांतरण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed