{"_id":"68a094bb7d21b24c3d0c01a4","slug":"117-roads-blocked-in-shimla-circle-thousands-of-people-troubled-shimla-news-c-19-sml1002-585207-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला सर्किल में 117 सड़कें \nअवरुद्ध, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला सर्किल में 117 सड़कें अवरुद्ध, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन
पंथाघाटी और मैहली मार्ग भी अवरुद्ध, चौपाल उपमंडल में सबसे अधिक 46 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित
भूस्खलन से सेब कारोबार प्रभावित, बागवान चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग के शिमला सर्किल में 117 संपर्क सड़कों पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही।
जिले के साथ ही शिमला शहर में भी भूस्खलन के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होती रही। विकासनगर में टीसीपी ऑफिस के पास भूस्खलन होने के कारण पंथाघाटी और मैहली की तरफ से आने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने के कारण पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को बाया कसुम्पटी होकर किया। इसके अलावा शहर के साथ लगते क्षेत्रों में भी भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण सबसे अधिक मार सेब सीजन पर पड़ रही है। सड़कें बंद होने से बागवानों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। फसल खराब होने से बागवान चिंतित हैं।
कई जगह संपर्क मार्ग बंद होने से सेब की फसल रास्तों में भी फंस गई है। शिमला सर्किल में चौपाल क्षेत्र में सबसे अधिक 46 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है जबकि 11 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ठियोग क्षेत्र में बारिश के कारण कई जगहों पर पहाड़ी दरकने और भूस्खलन के कारण 28 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हुई है। यहां पर 17 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इसकी वजह कई जगहों पर डंगों का धंसना और भारी मात्रा में सडक पर भूस्खलन होना है। धामी क्षेत्र के तहत 18 सड़कें बंद हैं जबकि 11 सड़कों पर छोटे वाहनों की आवाजाही ही हो पा रही है। शिमला डिविजन एक के तहत 25 सड़कें जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद रहीं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जेसीबी समेत अन्य मशीनरी पहले से ही तैनात की गई है। हालांकि कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण बहाली के कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।