Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एबीवीपी

दुष्कर्म की घटना के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हमीरपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की शर्मसार कर देने की वाली घटना के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शहरी इकाई ने डीसी कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक विक्रांत चौहान की अगुवाई में किए इस प्रदर्शन में शामिल हुए संगठन नेताओं ने इस घटना को देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली करार दिया।
एबीवीपी नेताओं ने कहा कि देवभूमि में देवी के रूप में पूजी जाने वाली कन्या के साथ इस तरह दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाए। अभी गुड़िया कांड की जांच तक पूरी नहीं हुई है, उसके हत्यारों को सजा नहीं मिली है। प्रदेश की इन नन्हीं बच्ची के साथ हुई इस दर्दनाक और जघन्य अपराध ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। यह कोई पहला ऐसा मामला नहीं है जिसक ी वजह से देवभूमि हिमाचल प्रदेश को पूरे देश भर में शर्मसार होना पड़ा है। बताया कि आए दिन प्रदेश में महिला उत्पीड़न तथा दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की चलाई जा रही मुहिम के कोई मायने नहीं रह जाते। यदि इसी तरह से प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं होती रही। इस प्रदर्शन के बाद एडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा इसमें दुष्कर्म में संलिप्त लोगों को कड़ी सजा दी जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने और महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed