{"_id":"5a32b11b4f1c1b4e718b91b5","slug":"11513271579-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ही बिजली कट, मुसीबत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ही बिजली कट, मुसीबत में लोग
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी शिमला और उसके आसपास के क्षेत्र में बिजली कटों का दौर शुरू हो गया है। बर्फबारी से पहले ही विद्युत बोर्ड का उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ा झटका है। सुबह के समय बिजली कट लगने के कारण लोगों को घरों में कामकाज निपटाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों और बुजुर्गों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। वहीं, गृहिणियों को खाना बनाने से लेकर बर्तन और कपड़े धोने तक के लिए मुश्किल हो रही है। विद्युत बोर्ड के पूरे शहर को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के दावे हवा होते दिखाई दे रहे हैं। वीरवार सुबह ही कुफ्टाधार, न्यू शिमला और उसके आसपास के क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई। न्यू शिमला में एक घंटे के कट के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन