फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   तहबाजारियों की समस्या

तहबाजारियों की समस्या

Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
तहबाजारियों की समस्या
तहबाजारियों को नहीं बसा पाया नगर निगम
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर्ज एक्ट लागू करने में नगर निगम फेल, जोन तक चिन्हित नहीं
बायोमीट्रिक आई कार्ड बनाने की योजना भी अधर में लटकी
शहर में विकराल होती जा रही है तहबाजारियों की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्ट्रीट वेंडर्ज एक्ट लागू करने वाला प्रदेश का पहला शहर बनने का दावा करने वाला नगर निगम योजना को लागू करने में फेल हो गया है। अफसरों की कड़ी माथा पच्ची और फील्ड में भाग दौड़ करने के बावजूद योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। नगर निगम तहबाजारियों के लिए वेंडिंग जोन तक चिन्हित नहीं कर पाया है। बायोमीट्रिक आई कार्ड जारी करने की योजना भी अधर में लटक गई है।
राजधानी शिमला में तहबाजारियों की समस्या विकराल होती जा रही है। समस्या के समाधान के लिए नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्ज एक्ट लागू कर तहबाजारियों को शहर के खुले स्थानों पर बसाने की योजना पर काम कर रहा था। निगम के सहायक आयुक्त को इसका जिम्मा सौंपा गया था। बाकायदा पार्षदों की कमेटी बना कर वार्डों में निरीक्षण कर वेंडिंग जोन चिन्हित किए गए। तहबाजारियों को वेंडिंज जोन नंबर आवंटित करने से पहले बायोमीट्रिक आई कार्ड जारी करने के लिए फिंगर प्रिंट लिए गए। पूरी प्रक्रिया के बावजूद न तो तहबाजारियों को वेंडिंग जोन में बसाया जा सका और न ही आई कार्ड जारी हो पाए।
विज्ञापन

---
अभी कागजों में चल रहा है काम
तहबाजारियों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने को लेकर अभी कागजों में काम चल रहा है। निगम अधिकारी पूरा रिकार्ड खंगाल रहे हैं। कागजी काम पूरा होने के बाद इन्हें शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल संबंधित कर्मियों को हर दो दिन बाद बाजार का निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुसुम सदरेट, मेयर नगर निगम शिमला
---
मेयर, डिप्टी मेयर ने ठंडे बस्ते में डाला मामला
बीते चार महीने से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। मेयर डिप्टी मेयर ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने के निर्देश दिए हैं। स्ट्रीट वेंडर्ज एक्ट लागू करने को लेकर नगर निगम पहले गंभीर था, कई बैठकें भी हुई। मामले पर राजनीति की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
- किशोरी ढटवालिया, अध्यक्ष, रेहड़ी फड़ी तहबाजारी यूनियन।
---
मालरोड ‘नो वेंडिंग जोन’ पर अब हो रहा कब्जा
मालरोड को राजधानी शिमला का ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित किया गया है। मालरोड क्षेत्र में तहबाजारियों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाती। बावजूद तहबाजारी मालरोड पर भी कब्जा करने लगे हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास सड़क के दोनों और अवैध रूप से फल विक्रेता बैठ रहे हैं।

---
आजीविका भवन का निर्माण कार्य भी सालों से अधूरा
नगर निगम तहबाजारियों के लिए लिफ्ट के पास आजीविका भवन बना रहा है। लेकिन बीते कई सालों से भवन का निर्माणकार्य पूरा नहीं हो पाया है। नगर निगम ने तिब्बती मार्केट सहित अन्य तहबाजारियों को यहां शिफ्ट करने की योजना बनाई थी जो नगर निगम की सुस्ती के कारण पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed