फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे देवालय

महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे देवालय

Sun, 11 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे देवालय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। महाशिवरात्रि के पर्व से पूर्व राजधानी के देवालय सजने शुरू हो गए है। मिडल बाजार स्थित देवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों की मालाओं से सजाने की व्यवस्था शुरू हो गई है। शिव के रुद्राभिषेक के लिए मंदिर परिसर में बांस के डंडों को चुनरियों से सजाकर लाइनों में चलने की व्यवस्था की गई है। मंदिर के पुजारी पंडित हेमराज ने बताया कि तेरह फरवरी की सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलेेंगे और शिव की आरती की जाएंगी।
इधर दूसरी ओर राधा कृष्ण गंज मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व हर्ष्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान दस किलो दूध से शिव का रुद्राभिषेक होगा। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा के लिए बाजारों में बेल पत्रों की खूब मांग रही। बाजारों में आए लोग इस दौरान बेल पत्रों के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

---
ऐसे करें शिव पूजा
शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की घर पर ही बड़े सरल तरीके से पूजा अर्चना की जा सकती है। पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि भगवान शंकर की पूजा के लिए स्वच्छ आसन पर बैठकर पूजन सामग्री को यथास्थान रख कर दीप प्रज्ज्वलित करें। स्वस्ति पाठ के साथ पूजन प्रारंभ करें। इसके बाद पूजन का संकल्प कर भगवान गणेश और माता पार्वती का ध्यान करें। इसके बाद बिल के पत्तों और अक्षत (चावल के दानों) से भगवान शिव का ध्यान करें। भगवान शिव का ध्यान करने के बाद दही स्नान, घी स्नान, शहद और शक्कर से स्नान करें। इसके बाद भगवान का पंचामृत से स्नान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घर पर पूजन करने से भी मिलता है पुण्य
यदि कोई शिव भक्त शिवालय में जाकर पूजा अर्चना नहीं कर सकता तो घर पर भी भगवान शिव की अराधना की जा सकती है। भगवान शंकर का परिवार सहित अभिषेक करें। ऐसा करने से आपसी मनमुटाव दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed