फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ठियोग के कांग्रेस यिों ने वीरभद्र को दिया न्योता

ठियोग के कांग्रेस यिों ने वीरभद्र को दिया न्योता

Sun, 15 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
ठियोग के कांग्रेस यिों ने वीरभद्र को दिया न्योता
शिमला। ढोल-नगाड़े बजाकर ठियोग के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को रविवार को अपने यहां से चुनाव लड़ने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर शिमला में वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठियोग ब्रह्मानंद शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि ठियोग के लोग देवता की तरह ही सीएम को ‘न्यूंजणा’ देने आए हैं।
विज्ञापन

यही नहीं, डोम देवता शरमला के कारिंदों ने तो सीएम से मिलकर उन्हें ठियोग से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद उन्हें देव आशीर्वाद देने की बात की। शड़ी मंदिर के गूर भी यहां पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार ठियोग के कांग्रेसजन 11 बजे के बाद ही ओकओवर में जुटने शुरू हो गए। करीब एक बजे ओकओवर के मैदान में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्टोक्स ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को दोहराया कि उनके बच्चे अब उन्हें विश्राम करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के ठियोग आने से विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन



न्योते को कहते हैं न्यूंजणा
ब्लॉक कांग्रेस ठियोग के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि यूं तो सीएम से मंत्री स्टोक्स पहले ही बैठक कर उन्हें चुनाव लड़ने की बात कह चुकी हैं। अब औपचारिकता के तहत ये कार्यक्रम रखा गया है। न्योते के इस तरह के कार्यक्रम को स्थानीय बोली मेें ‘न्यूंजणा’ कहते हैं। इसलिए सीएम को न्यूंजणा देने ही वे ठियोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र बोले-ठियोग से उनका अंतिम चुनाव
सीएम ने कहा कि पहले उनका अर्की से चुनाव लड़ने का विचार रहा। इसी बीच स्टोक्स ने उन्हें ठियोग से चुनाव लड़ने की बात कही। मैडम स्टोक्स ने सक्रिय राजनीति से रिटायर होने का फैसला लिया है, जो सही है। प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में अगर तरक्की हुई है तो इसमें स्टोक्स साहब का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने विदेशों से सेब की पौध लाई। वीरभद्र बोले कि ठियोग से उनका ये अंतिम चुनाव होगा। वे ठियोग की तरक्की के लिए कार्यरत रहेंगे। वीरभद्र बोले कि उनका सारा बचपन और जवानी तो ठियोग के नारकंडा और कोटगढ़ क्षेत्र के आसपास ही बीता है। नारकंडा में बर्फ गिर रही होती थी। एक बार उन्होंने ठंड में वहां फर्नीचर जलाया। बाद में उसका बिल अदा किया। ये सारा इलाका उनके मानस पटल पर चल रहा है।


ठियोग में इतना घूमूंगा कि लोग तंग आ जाएंगे
वीरभद्र बोले कि वे 20 अक्तूबर को 11 बजे ठियोग से नामांकन भरेंगे। उन्होंने ठियोग के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे आधी जिम्मेवारी उन्हीं को सौंपते हैं। अभी उन्हें पूरे प्रदेश को घूमना है। चुनाव जीतने के बाद ठियोग में इतना घूमूंगा कि सभी लोग तंग आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed