फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1104 Driving Licence Suspended in Himachal.

तेज रफ्तार पर कसी लगाम, 1104 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Mon, 10 Jul 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 10 Jul 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
 1104 Driving Licence Suspended in Himachal.

हिमाचल में तेज रफ्तार से वाहन चलाने, जल्दबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 1104 लोगों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। हिमाचल में हादसों की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हादसों का रिकॉर्ड रखने और रिकॉर्डिंग के लिए पुलिस चौकियों को 238 टैबलेट जारी कर दिए हैं, ताकि पुलिस घटनास्थल पर जाकर तुरंत हादसों का कारणों का पता लगाकर रिकॉर्ड अपडेट करेगी।
विज्ञापन


हिमाचल सरकार केरल की तर्ज पर सड़क सुरक्षा अध्यादेश को लागू करने पर विचार कर रही है।  सरकार का मानना है कि पैदल यात्री सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। तीव्र गति, जल्दबाजी, कमजोर सड़क तथा असुरक्षित वाहन जैसे कारक पहाड़ी सर्पीली व तंग सड़कों पर मृत्यु दर का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर ‘ब्लैक स्पॉट’ भी दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। राज्यभर में लगभग 300 ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इनमें से अधिकांश को हटा दिया गया है और 90 ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जो खतरनाक हैं। 


छात्रों को सिनेमा घरों में दिखाए जाएंगे सड़क सुरक्षा नियम
सड़क सुरक्षा पर क्लिपिंग तैयार करने के लिए परिवहन विभाग ने एक उपयुक्त एजेंसी की सेवाएं लेने की तैयारी कर ली है। इस क्लिपिंग को राज्य के सभी सिनेमा घरों में छात्रों को दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed