{"_id":"5c43588cbdec224dab5ff1b4","slug":"101547917452-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लग्जरी ट्रेन में लीजिये खूबसूरत वादियाें का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लग्जरी ट्रेन में लीजिये खूबसूरत वादियाें का लुत्फ
Sun, 20 Jan 2019 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर 26 जनवरी से अंबाला रेलवे मंडल नई लग्जरी ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। इस लग्जरी ट्रेन में बैठ कर यात्री खूबसूरत पहाड़ी वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे। नई ट्रेन रेल मोटर कार की टाइमिंग पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
यात्री गाड़ी संख्या 52459/60 में सीटों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम अंबाला मंडल हरि मोहन ने बताया कि कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों विशेष कर सैलानियों की सुविधा के लिए नये कोच डिजाइन किए हैं। लग्जरी ट्रेन में 5 कोच फर्स्ट क्लास चेयरकार और एक कोच गार्ड केबिन का होगा।
विज्ञापन
यह रहेगा टाइम टेबल
कालका से रवानगी 5:10 बजे सुबह
शिमला पहुंचने का समय 9:50 बजे
शिमला से रवानगी 5:25 बजे
कालका पहुंचने का समय 10:05 बजे
यह हैं लग्जरी ट्रैन की खासियत
1. वातानुकूलित
2. आरामदायक सीटें
3. लकड़ी की तरह दिखने वाला फर्श
4. आधुनिक शौचालय
5. बड़ी खिड़कियां
6. आधुनिक पर्दे
7. स्टील के कूड़ेदान
8. कोच के बाहर आकर्षक डिजाइनिंग