{"_id":"5c34dcc5bdec2256e27b8ef1","slug":"101546968261-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस और कैमरे के बिना अब नहीं होगी स्कूल बस की पासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस और कैमरे के बिना अब नहीं होगी स्कूल बस की पासिंग
Wed, 09 Jan 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर स्कूल बस हादसे के बाद परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की पासिंग को लेकर सख्ती से निरीक्षण करने के आदेश जारी कर दिए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला भूपेंद्र अत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्कूल बसों की पासिंग के दौरान सरकार की ओर से निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
स्कूल बसों में जीपीएस, कैमरे, स्पीड गवर्नर, खिड़कियों पर रेलिंग सहित अन्य नियमों की अनुपालना न होने पर पासिंग नहीं की जाएगी। सरकार के आदेशों पर परिवहन विभाग ने स्कूल बसों और शिक्षण संस्थानों की बसों का निरीक्षण अभियान भी शुरू कर दिया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शिमला के निरीक्षण दस्ते रोजाना शिक्षण संस्थानों की बसों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन