{"_id":"5a8c42da4f1c1ba3378b5178","slug":"101519141594-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय के पास चलते-चलते हांफ गई इलेक्ट्रिक टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय के पास चलते-चलते हांफ गई इलेक्ट्रिक टैक्सी
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिमला। लाखों रुपये खर्च कर लाई गई इलेक्ट्रिक टैक्सियां हांफने लगी हैं। एक टैक्सी अचानक सचिवालय के पास रुक गई। मंगलवार को ओल्ड बस स्टैंड से सचिवालय रूट पर चलने वाली टैक्सी सचिवालय के पास खराब होने से रूट प्रभावित हुआ। इंजीनियर ने मौके पर आकर टैक्सी को ठीक किया। इसके बाद टैक्सी को रूट पर चलाया गया। इसके अलावा ढली से आईजीएमसी रूट भी दिन भर प्रभावित रहा।
सचिवालय रूट पर चलने वाले चालक ने बताया कि करीब नौ बजे सचिवालय से ओल्ड बस स्टैंड का दूसरे चक्कर लगाने के लिए टैक्सी को चालू किया लेकिन टैक्सी चालू नही हुई। इसके बाद ढली अड्डा प्रभारी को इस बारे में सूचित किया। अड्डा प्रभारी की ओर से भेजे गए इंजीनियर ने करीब एक बजे टैक्सी में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया। इस दौरान इलेक्ट्रिक टैक्सी में सफर करने वाले लोगों को सुविधा नही मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इधर, ढली से आईजीएमसी जाने वाली टैक्सी भी दिन भर चार्जिंग के लिए एचआरटीसी वर्कशाप ढली में खड़ी रही। ढली में खड़ी एचआरटीसी टैक्सी चालक ने बताया कि सोमवार शाम को टैक्सी को चार्जिंग पर लगाया।
विज्ञापन
लेकिन बैटरी ने चार्जिंग नही ली। हालांकि मंगलवार को सुबह एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों ने टैक्सी को चार्जिंग पर लगाया। दोपहर बाद करीब चार बजे तक टैक्सी चार्जिंग पर लगी रही। इसके अलावा अन्य चार इलेेक्ट्रिक टैक्सियां भी दिन भर चार्जिंग के लिए वर्कशाप में खड़ी रही। टैक्सियां चार्ज न होने के कारण इन गाड़ियों को रूटों पर चलाना मुश्किल हो गया है।
टैक्सी में लगे बूस्टर में आई खराबी
ओल्ड बस स्टैंड से सचिवालय रूट पर चलने वाली टैक्सी में लगा बूस्टर खराब होने की वजह से टैक्सी स्टार्ट नही हो पाई। इंजीनियर ने मौके पर आकर टैक्सी को ठीक कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने माना कि कुछ टैक्सियों में चार्जिंग के कारण कुछ दिक्कतें आ रही है। लेकिन बाद में रूटों पर टैक्सियों को शुरू कर दिया गया।
देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला।