फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1000 vehicle parking at igmc.

आईजीएमसी के लिए सीएम वीरभद्र ने की ये बड़ी घोषणा

Tue, 22 Sep 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
1000 vehicle parking at igmc.

आईजीएमसी में इलाज के लिए आने वाले हजारों रोगियों की सुविधा को अस्पताल के पास बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कैंसर हास्पिटल सराय भवन के शिलान्यास के मौके पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को पार्किंग निर्माण के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कैंसर हास्पिटल के नीचे मुख्य सड़क से संजौली आईजीएमसी प्रतिबंधित मार्ग तक करीब दस बीघा जमीन पर यह पार्किंग बनेगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कैंसर अस्पताल के सराय भवन की आधारशिला रखी। सराय भवन का निर्माण रोटरी क्लब तथा शिमला नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से करेगा।
विज्ञापन


भवन में चार मंजिलें होंगी, दो मंजिलों में सराय (2 डोरमेट्री, 40 बिस्तर) और दो में पार्किंग बनेगी। ‘विकास में जन सहयोग’ योजना के तहत सरकार भी निर्माण में वित्तीय मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने भवन की दो अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण की स्वीकृति देने की भी घोषणा की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक अनिरुद्ध सिंह, नगर निगम के महापौर संजय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जमकर की नगर निगम की तारीफ

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कार्यक्रम में नगर निगम की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि नगर निगम सड़कों और नालियों से लेकर शहर के लोगों को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। निगम शहर को साफ सुथरा और सुविधाजनक बनाने को कोशिश में लगा है और सरकार इसमें हर तरह की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने एमसी के अफसरों विशेष रूप से आयुक्त के काम की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed