फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1000 crore mou signed for establishment of solar power plants and 700 people will get employment

हिमाचल में 1000 करोड़ से स्थापित होंगे सौर ऊर्जा संयंत्र, 1700 लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 03 Sep 2019 07:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1000 crore mou signed for establishment of solar power plants and 700 people will get employment
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शिमला सचिवालय में मंगलवार को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार और दो कंपनियों के बीच 1000 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए। इन परियोजनाओं में लगभग 1700 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि हजारों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। राज्य को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल की लिफ्ट में फंसे सीएम जयराम और शांता कुमार, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन

इन संयंत्रों को स्थापित करने के लिए ऊना और कांगड़ा जिले में पहले ही भूमि चिह्नित कर ली गई है। 600 करोड़ के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर प्रदेश सरकार और मैसर्ज रिन्यूवल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए। कंपनी के निदेशक प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके तहत प्रदेश में 150 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होगा। इस परियोजना में 2021 से उत्पादन शुरू होना प्रस्तावित है और इसमें लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केंद्र का नया मोटर वाहन अधिनियम जरूरी: जयराम
दूसरा, 400 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन सरकार के साथ मैसर्ज सीएसई डेवलपमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने किया। इसके तहत 100 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र से नवीकरण उत्पादन के लिए कंपनी की ओर से निदेशक बिजनेस डेवलपमेंट एंड हेड ओपन असैस विक्रम मदान ने किया। इस परियोजना के पूरा होने से लगभग 700 लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से प्रधान सचिव ऊर्जा और नवीकरण ऊर्जा संसाधन प्रबोध सक्सेना ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें: धूमल के चुनाव लड़ने की अफवाहों पर सीएम जयराम ने ये कहा

सरकार जल्द से जल्द इन कंपनियों को मंजूरी देगी 

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव एमपीपी और पॉवर हेम राज बैरवा, प्रबंध निदेशक जेबी पॉवर क्लीन टैक सोलर एनर्जी के सहयोगी गरीश भयाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार जल्द इन कंपनियों को आवश्यक अनुमति देगी, ताकि शीघ्र कार्य शुरू हो सके। सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल आधुनिक तकनीक इस्तेमाल होगी।

केंद्र सरकार ने 99,533 मेगावाट नवीकरण सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें राज्य को 2022 तक 776 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed