फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 meritorious students of classV will get a scholarship of Rs 48 to 72 thousand in himachal

हिमाचल: पांचवीं कक्षा के 100 मेधावियों को मिलेगी 48 से 72 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

Thu, 04 Nov 2021 02:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 02:02 AM IST
सार

छठी कक्षा में होने पर विद्यार्थियों को प्रति माह चार हजार, सातवीं कक्षा में प्रतिमाह पांच हजार और आठवीं कक्षा में होने पर प्रतिमाह छह हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। सरकारी स्कूल में लगातार पढ़ाई करने और पांचवीं कक्षा में 75 फीसदी हाजिरी पूरी करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
100 meritorious students of classV will get a scholarship of Rs 48 to 72 thousand in himachal
विद्यार्थी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के 100 मेधावी विद्यार्थियों को तीन वर्षों तक सालाना 48 से 72 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति योजना अधिसूचित कर दी है। छठी कक्षा में होने पर विद्यार्थियों को प्रति माह चार हजार, सातवीं कक्षा में प्रतिमाह पांच हजार और आठवीं कक्षा में होने पर प्रतिमाह छह हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। सरकारी स्कूल में लगातार पढ़ाई करने और पांचवीं कक्षा में 75 फीसदी हाजिरी पूरी करने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। विद्यार्थियों का चयन एससीईआरटी सोलन की ओर से ली जाने वाली परीक्षा के आधार पर होगा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। छात्रवृत्ति योजना में चयनित किए जाने वाले पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा लेने को प्रदेश में 520 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सोलन स्थित एससीईआरटी परीक्षा का आयोजन करेगा। राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होगा। नवंबर में परीक्षा का आयोजन होना प्रस्तावित है। दिसंबर में इसका परिणाम जारी होगा। सौ अंकों के बहु विकल्पिय सवाल विद्यार्थियों से पूछे जाएंगे। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। मेंटल एबिलिटी के 40 सवाल पूछे जाएंगे। इन्वायरमेंट साइंस और गणित के बीस-बीस अंक तथा हिंदी और अंग्रेजी विषय से संबंधित दस-दस अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


कांगड़ा और मंडी से 14-14 विद्यार्थियों का होगा चयन
छात्रवृत्ति योजना में शामिल किए जाने वाले विद्यार्थियों का चयन करने के लिए शिक्षा विभाग ने इन्रोलमेंट आधार पर जिलावार विद्यार्थियों को कोटा तय कर दिया है। मंडी और कांगड़ा जिला से सबसे अधिक 14-14 विद्यार्थी चुने जाएंगे। चंबा से 12, शिमला-सोलन और सिरमौर से 11-11, कुल्लू से आठ, ऊना से सात, बिलासपुर-हमीरपुर से पांच-पांच और किन्नौर व लाहौल स्पीति जिला से एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे परीक्षा के फार्म
परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को स्कूलों में ही फार्म भरने को दिए जाएंगे। उपनिदेशकों के माध्यम से स्कूलों में फार्म भेजे जाएंगे। क्लास टीचर फार्म भरने में विद्यार्थियों की मदद करेंगे। सभी आवेदनों को ऑनलाइन दर्ज करवाने का जिम्मा शिक्षकों का रहेगा। चयनित होने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खातों के माध्यम से जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed