फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 armed men deployed after tension in the parwanoo

परवाणू में तनाव के बाद 100 हथियारबंद जवान तैनात

Mon, 14 Jan 2019 02:46 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
100 armed men deployed after tension in the parwanoo

बीती रात को कैंटर यूनियन पर हुए गोलीकांड के बाद अब उक्त क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज पर अतिरिक्त 100 हथियारबंद पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। सोलन से एसपी मधुसूदन शर्मा ने भी रविवार को परवाणू का दौरा कर घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। शनिवार रात को हुए हमले में आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ दीपू को पंचकूला के सेक्टर 6 से उपचार के दौरान पुलिस थाना परमाणू में लाया गया है।
विज्ञापन


यहां पुलिस उससे पूछताछ करेगी। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दोतरफा मामलों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। एक ओर यूनियन पर गोलियां चली तो दूसरी ओर मारपीट में यूनियन के कार्यकर्ताओं तथा ऑपरेटरों के नाम आने से उलझन बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गुटों की तरफ से दिए बयान के अनुसार दीपू का नाम बावा गुट के साथ जोड़ा जा रहा है। बाबा हरदीप के मुताबिक उसको यूनियन से 3 साल पहले निष्कासित कर दिया गया है।

वहीं, दीपू का नाम अमरनाथ गुट के साथ आने पर प्रमोद शर्मा ने कैंटर यूनियन में हुई तोड़फोड़ के फुटेज में उसकी मौजूदगी को लेकर गोलीकांड के पीछे हरदीप बावा का हाथ बताया है। अब पुलिस तफ्तीश के बाद ही यह साफ होगा कि यूनियन पर गोली किसने चलाई और दीपू किस गुट के साथ काम कर रहा है।  

पुलिस ने मामला किया दर्ज  
थाना प्रभारी परवाणू श्याम तोमर ने बताया कि प्रदीप कुमार पर 307, 506, 34 25 धारा 59 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार रात हुए गोलीकांड में जहां अमरनाथ गुट का आरोप है कि प्रदीप कुमार उर्फ दीपू ने यूनियन में आकर अपने साथियों के साथ गोलियां चलाईं। वहीं, दीपू के साथ हुई मारपीट के लिए दीपू ने प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र अमरनाथ शर्मा व अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed