{"_id":"59da0e3c4f1c1bee688b4b74","slug":"10-years-old-buses-of-hrtc-will-off-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑफ रोड होने जा रही हैं एचआरटीसी की इतनी बसें, इसलिए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफ रोड होने जा रही हैं एचआरटीसी की इतनी बसें, इसलिए लिया फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 09 Oct 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी 10 साल पुरानी बसों को ऑफ रोड करने जा रहा है। हादसों की आंशकाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने ऐसा फैसला लिया है। एचआरटीसी के बेड़े से 75 बसें ऑफ रोड की जा रही हैं। निगम इनकी नीलामी कर रहा है।
विज्ञापन
इन बसों को सड़क पर दौड़ते हुए 10 साल से अधिक समय हो गया है। इनकी हालत ठीक नहीं है। ये बसें सड़क पर जगह-जगह खड़ी करनी पड़ रही हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा न हो, इसके चलते परिवहन निगम ने इनकी जगह नई बसें चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के बेड़े में 350 नई बसें जुड़ना शुरू हो गई हैं। इनमें कुछ बसें पुरानी बसों के स्थान पर भी चलाई जाएंगी। परिवहन निगम की मानें तो एचआरटीसी के पास 10 साल पुरानी ऐसी 50 बसें हैं, जिनकी रिपेयर करवाने में ज्यादा खर्चा आ रहा है।
विज्ञापन
हर महीने ये बसें वर्कशॉप में खड़ी हो रही हैं। बसों की नीलामी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है। पुराने डिजाइन की इन बसों को वर्कशॉप में पुर्जे तक नहीं मिल रहे हैं। निगम बसों को नीलाम करने का एक यह कारण भी बता रहा है।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम के पास बसों की कमी नहीं है। अधिकांश रूटों पर नई बसें दौड़ाई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जो 10 साल पुरानी बसें चलाई जा रही हैं, उनके स्थान पर नई बसें चलाई जानी हैं।
Trending Videos
3400 पहुंचा बसों का आंकड़ा
एचआरटीसी के बेड़े में 3400 बसें हैं। पांच साल पहले परिवहन निगम के पास 1700 बसें थीं। इनमें 42 सीटर बाहरी राज्यों और 32 सीटर बसें हिमाचल के ग्रामीण रूटों पर दौड़ाई जा रही हैं। 28 सीटर बसें शहरी क्षेत्रों में चलाई जा रही हैं।