{"_id":"6683dcc0520c52f91405d052","slug":"udaipur-news-bride-and-groom-will-be-able-to-take-rounds-in-the-royal-train-palace-on-wheels-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स में बजेगी शहनाई, वर-वधु ले सकेंगे फेरे, जानें कैसे और कब होगी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स में बजेगी शहनाई, वर-वधु ले सकेंगे फेरे, जानें कैसे और कब होगी बुकिंग
Tue, 02 Jul 2024 04:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:26 PM IST
सार
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी की सोच के फलस्वरूप पैलेस ऑन व्हील में नए आयाम जोड़े गए हैं। नए आयाम शुरू करने से आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स।
- फोटो : social media
विस्तार
देश की शाही ट्रेनों में से एक पैलेस ऑन व्हील्स अब न केवल सैलानियों को सफर कराएगी, बल्कि अब इस ट्रेन में शुभ विवाह की शहनाई भी बजेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने इस चलती ट्रेन में कारपोरेट मीटिंग्स और प्री एंड पोस्ट वेडिंग्स शूट्स के आयोजनों की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
पैलेस ऑन व्हील के इस सीजन की शुरुआत 20 जुलाई से होगी, लेकिन डेस्टिनेशन वेडिंग्स, प्री-पोस्ट वेडिंग शूट्स और कारपोरेट मीटिंग की एडवांस बुकिंग सितंबर में शुरू होगी। ऑन लाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से कराई जाएगी। वेडिंग या मीटिंग किन स्टेशन के बीच होगी। कितना स्पेस, वांछित सुविधाओं के आधार पर किराया तय किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी की सोच के फलस्वरूप पैलेस ऑन व्हील में नए आयाम जोड़े गए हैं। उनका मानना है कि आयोजकों को विविधता और नवीनता का अहसास होगा। साथ ही राजस्थान की परंपराएं, कला, संस्कृति से विदेशी सैलानी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश की पर्यटन सचिव गायत्री राठौड़ का कहना है कि पर्यटकों को राज्य के हेरिटेज और आर्किट्रेक्चर का दर्शन कराना इस शाही ट्रेन की शुरुआत से हो रहा है। अब नए आयाम शुरू करने से आय में वृद्धि होगी। पैलेस ऑन व्हील के निदेशक प्रदीप बोहरा ने बताया कि 20 जुलाई से चलने वाली इस शाही ट्रेन को राजमहल सा लुक दिया गया है।