{"_id":"6a9675c854b8cf18d409610f","slug":"845-candidates-filed-931-nominations-across-6-urban-local-bodies-scrutiny-to-take-place-on-tuesday-withdrawal-of-nominations-allowed-until-september-3-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4673562-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर: 6 नगर निकायों में चुनावी मुकाबला तेज, 845 प्रत्याशी मैदान में, 3 सितंबर तक होगी नाम वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर: 6 नगर निकायों में चुनावी मुकाबला तेज, 845 प्रत्याशी मैदान में, 3 सितंबर तक होगी नाम वापसी
Tue, 01 Sep 2026 03:36 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:36 PM IST
सार
नगर निकाय चुनाव के लिए जिले के छह नगर निकायों में 845 प्रत्याशियों ने कुल 931 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 3 सितंबर तक नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की संवीक्षा आज
विस्तार
नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए उदयपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन उदयपुर नगर निगम सहित जिले के सभी 6 नगर निकायों में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। अंतिम दिन कुल 753 प्रत्याशियों ने 831 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं 27 से 31 अगस्त तक चली पूरी नामांकन प्रक्रिया में 845 प्रत्याशियों ने कुल 931 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उदयपुर नगर निगम में 333 प्रत्याशी मैदान में
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए अब तक 333 प्रत्याशियों ने कुल 379 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन के अंतिम दिन यहां 304 उम्मीदवारों ने 344 नामांकन पत्र जमा किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि सोमवार थी।
विज्ञापन
भींडर में 88 प्रत्याशियों ने भरे 95 नामांकन
भींडर नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों ने 95 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन 80 उम्मीदवारों ने 87 नामांकन पत्र जमा किए।
वल्लभनगर में 117 प्रत्याशी
वल्लभनगर नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए 117 प्रत्याशियों ने कुल 126 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन 78 उम्मीदवारों ने 86 नामांकन पत्र जमा किए।
मावली में 102 उम्मीदवार
मावली नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए कुल 102 उम्मीदवारों ने 108 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन 91 उम्मीदवारों ने 97 नामांकन पत्र जमा किए।
ये भी पढ़ें: बाड़मेर: पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ढाई साल में जनता ऊबी, निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड तय!
फतहनगर-सनवाड़ में 128 प्रत्याशी
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए कुल 128 प्रत्याशियों ने 146 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन 123 उम्मीदवारों ने 140 नामांकन पत्र जमा किए।
कानोड़ में 77 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
कानोड़ नगर पालिका के 20 वार्डों के लिए कुल 77 प्रत्याशियों ने 77 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
अब होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नगर निकाय चुनाव में वास्तविक रूप से मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी।