{"_id":"66422080b55d26c0fd084004","slug":"kota-news-neet-student-goes-missing-again-in-kota-after-leaving-a-note-in-the-room-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कोटा में फिर नीट का छात्र लापता; जाने से पहले पीजी के कमरे में छोड़ा नोट, लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कोटा में फिर नीट का छात्र लापता; जाने से पहले पीजी के कमरे में छोड़ा नोट, लिखी ये बात
Mon, 13 May 2024 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 13 May 2024 07:45 PM IST
सार
स्वर्ण विहार कॉलोनी में एक पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा छात्र शनिवार रात को लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता छात्र की तलश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोटा से छात्र लापता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा नगरी कोटा से फिर एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा छात्र शनिवार देर रात लापता हो गया। जाने से पहले छात्र ने अपने कमरे में एक पत्र छोड़ा है।
विज्ञापन
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि छात्र अमन कुमार सिंह बिहार का रहने वाला है। वो यहां स्वर्ण विहार कॉलोनी में एक पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। उसने जाने से पहले अपने कमरे में एक पत्र छोड़ा है। उस पत्र में उसने अपना नीट का एग्जाम खराब होने का जिक्र किया है। उसने लिखा कि एनईईटी परीक्षा में वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। वो इसे पास नहीं कर पाएगा। इसके बाद ही वो शनिवार देर रात 1-2 बजे के बीच वह पीजी से निकल गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्र का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना बिहार के मुंगेर जिले के निवासी परिवार को दे दी गई थी। रविवार सुबह छात्र के माता-पिता कोटा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी 6 मई को राजस्थान निवासी राजेंद्र प्रसाद मीना (19) भी अपने पीजी कमरे से लापता हो गया था। उसने भी एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उसने लिखा था कि उसका मन नहीं लग रहा है इसलिए वो पीजी छोड़कर जा रहा है। साथ ही पांच साल बाद लौटने की बात लिखी थी। उसने ये भी लिखा था कि उसके पास आठ हजार रुपये हैं, वो उसी से अपना काम चला लेगा।