Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   ramganj mandi bhopal rail project kota bhopal distance reduced

राजस्थान न्यूज: कोटा-भोपाल के बीच 100 किमी घटेगी रेल दूरी, दो से तीन घंटे का समय बचेगा

Wed, 25 Nov 2026 12:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 25 Nov 2026 12:58 PM IST
सार

रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना के तहत 276 किलोमीटर में से 234 किलोमीटर रेलखंड का निर्माण पूरा हो चुका है। अप्रैल 2027 तक पूरी लाइन शुरू करने का लक्ष्य है। इससे कोटा-भोपाल की दूरी करीब 100 किलोमीटर और दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों की दूरी लगभग 115 किलोमीटर कम हो सकती है।

विज्ञापन
ramganj mandi bhopal rail project kota bhopal distance reduced
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुल 276 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में अब तक 234 किलोमीटर रेलखंड का निर्माण पूरा हो चुका है। पूरी लाइन शुरू होने के बाद कोटा और भोपाल के बीच रेल दूरी करीब 100 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे यात्रियों को सफर में दो से तीन घंटे तक का समय बचेगा। रेलवे ने अप्रैल 2027 तक इस पूरी रेल लाइन को संचालित करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

3035 करोड़ रुपये की लागत से बन रही नई रेल लाइन

नवंबर 2005 में शुरू हुई इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3,035 करोड़ रुपये है। इसके पूरा होने से राजस्थान के कोटा और झालावाड़ के साथ मध्य प्रदेश के राजगढ़, सीहोर और भोपाल जिलों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। परियोजना के तहत कुल 27 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें रामगंजमंडी, झालावाड़, झालरापाटन, अकलेरा, खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा, नरसिंहगढ़, कुरावर, श्यामपुर, संत हिरदाराम नगर और निशातपुरा सहित अन्य स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन

रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग पर चार सुरंगें, चार बड़े पुल, 34 सामान्य पुल और 171 अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इससे इस क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा मंडल में 145 किमी और भोपाल मंडल में 89 किमी काम पूरा

परियोजना को कोटा और भोपाल मंडल के तहत दो हिस्सों में पूरा किया जा रहा है। रामगंजमंडी से ब्यावरा तक 165 किलोमीटर का रेलखंड कोटा मंडल के अधीन है। इसमें से 145 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 20 किलोमीटर का काम जारी है। रेलवे ने इस हिस्से को जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।


वहीं, भोपाल मंडल के अंतर्गत 111 किलोमीटर रेलखंड आता है। इसमें से अब तक 89 किलोमीटर पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है। वर्ष 2026 में श्यामपुर से कुरावर तक 15 किलोमीटर, ब्यावरा से सोनकच्छ तक 24.50 किलोमीटर और सोनकच्छ से नरसिंहगढ़ तक 13 किलोमीटर रेल लाइन की कमीशनिंग की गई है। अब नरसिंहगढ़ से कुरावर के बीच शेष 22 किलोमीटर रेलखंड का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

थर्मल पावर प्लांट तक कोयला पहुंचाना होगा आसान

नई रेल लाइन शुरू होने से यात्रियों के साथ माल ढुलाई को भी फायदा मिलेगा। झालावाड़ स्थित कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट तक कोयला पहुंचाने का रेल मार्ग करीब 42 किलोमीटर छोटा हो जाएगा। इससे माल परिवहन में लगने वाला समय, ईंधन और लागत कम होगी। इसके अलावा स्थानीय उद्योगों, व्यापारियों और किसानों को भी अपनी उपज और सामान दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों को मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

इस रेल मार्ग से जयपुर से दक्षिण भारत जाने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को भी नया विकल्प मिलेगा। नए रूट का इस्तेमाल होने पर इन ट्रेनों की दूरी करीब 115 किलोमीटर तक कम हो सकती है। इससे यात्रियों को लगभग तीन घंटे की बचत होगी। साथ ही मौजूदा व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों का दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed