फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: 2 groups of transgender community clashed on road, accused each other of assault and kidnapping

Kota News: किन्नर समाज के दो गुट बीच सड़क पर भिड़े, एक-दूसरे पर मारपीट और अपहरण का आरोप; जानें

Tue, 08 Jul 2025 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

Kota News: काजल किन्नर ने बताया कि थाने से फोन आने के बाद वह वहां पहुंची थी, जहां रीना किन्नर अपने 10-15 साथियों के साथ मौजूद थी। काजल का आरोप है कि रीना और उसके साथियों ने उस पर हमला किया और उसका अपहरण करने की भी कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kota News: 2 groups of transgender community clashed on road, accused each other of assault and kidnapping
किन्नरों की झड़प का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जिले के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच इलाके को लेकर विवाद ने सड़क पर ही हंगामे और मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और जबरन गाड़ी में बैठाने का भी प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना अनंतपुरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से झगड़ा शांत कराया।

विज्ञापन

 
इलाके के बंटवारे और पुराने विवाद को लेकर भिड़े गुट
अनंतपुरा थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार, झगड़ा इलाके के बंटवारे और आपसी रंजिश को लेकर हुआ। दोनों पक्ष एक ही गुरु के चेले बताए गए हैं। रीना किन्नर और काजल किन्नर के बीच बीते कुछ महीनों से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्हें थाने बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वे थाने से बाहर निकले, दोनों गुट फिर से आपस में भिड़ गए और सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक सदस्य को जबरन गाड़ी में डालने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: 36 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा, बैंक मैनेजर और ईंट भट्टा मालिक समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रीना किन्नर पर लगे गंभीर आरोप
काजल किन्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रीना किन्नर ने पहले उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। थाने से फोन आने के बाद वह वहां पहुंची थी, जहां रीना अपने 10-15 साथियों के साथ मौजूद थी। काजल का आरोप है कि रीना और उसके साथियों ने उस पर हमला किया और उसका अपहरण करने की भी कोशिश की।
 
काजल ने यह भी बताया कि रीना के साथ बूंदी, बारां, देवली और अंता से आए किन्नर भी मौजूद थे। काजल का यह भी आरोप है कि रीना कुछ महीने पहले हज यात्रा से लौटी है और उसने इस्लाम धर्म कबूल लिया है। काजल के मुताबिक, रीना अब उस पर भी इस्लाम अपनाने का दबाव बना रही है।

 
पुलिस ने एक गुट को किया पाबंद
घटना की सूचना पर अनंतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद रीना किन्नर गुट को पाबंद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी व वायरल वीडियो की मदद से मारपीट के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: ‘भजनलाल शर्मा तो हम सबको सूट करते हैं, हम क्यों विरोध करेंगे?’, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें सरेआम सड़क पर हुए हंगामे और हाथापाई के दृश्य देखे जा सकते हैं। थाने के इतने पास हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed