{"_id":"6aeeff0fb4575dbffd011f02","slug":"preparations-underway-to-bring-a-tigress-from-maharashtra-to-mukundra-tiger-reserve-kota-news-c-1-1-noi1391-4915212-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: मुकुंदरा में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, महाराष्ट्र से आएगी बाघिन; दिल्ली से 200 चीतल लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: मुकुंदरा में बढ़ेगा बाघों का कुनबा, महाराष्ट्र से आएगी बाघिन; दिल्ली से 200 चीतल लाने की तैयारी
Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:38 PM IST
सार
राजस्थान के मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके लिए भोजन की उपलब्धता मजबूत करने की तैयारी है। अगले महीने महाराष्ट्र से एक बाघिन को यहां लाया जा सकता है, जबकि दिल्ली से 200 चीतल लाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में आएगी एक और बाघिन
विस्तार
पर्यावरण प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान के कोटा जिले में बाघों की संख्या को अब बढ़ाया जाएगा। इसके लिए मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में महाराष्ट्र से एक बाघिन को लाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ में ही रिजर्व में दिल्ली से भी 200 चीतल ले जाएंगे। इसके बाद बाघों के लिए शिकार का आधार और मजबूत हो जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक बाघिन को कोटा में शिफ्ट कर दिया जाएगा। वहीं 200 चीतल लाने के लिए भी प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। जिसके अप्रूवल की इंतजार किया जा रहा है।
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के सीसीएफ टी.मोहनराज ने बताया कि मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए रिजर्व में प्रेबेस बढ़ाने का काम चल रहा है, जिसके बाद इस बाघिन को महाराष्ट्र से यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रपोज का अप्रूवल मिलते ही चीतल को लाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसी साल फरवरी महीने में मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को कोटा मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया गया था। जिसे MT-10 के नाम से जाना जाता है। इस बाघिन ने रावता रेंज और बैली में अपनी टेरिटरी बना रखी है जो की नर बाग MT-5 के संपर्क में आ चुकी है।
ये भी पढ़ें:
मुकुंदरा रिजर्व में है 7 बाघ-बाघिन
आपको बता दे की मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में अभी 7 बाघ और बाघिन विचरण कर रहे हैं। जिसमें दो नर बाघ और 4 बाघिन शामिल है। वहीं एक नर शावक भी रिजर्व में मौजूद है। फॉरेस्ट की टीम 24 घंटे लगातार इनकी निगरानी करती है। वहीं करीब 100 लेपर्ड भी रिजर्व में घूम रहे हैं। ऐसे में 200 चीतल लाने के बाद बाघ और बाघिन के खानपान में भी काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो एक बाघ साल भर में करीब 50 चीतल का शिकार करता है। मुकुंदरा रिजर्व में बाघों के लिए 1 किलोमीटर के अंदर शिकार की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिसमें नीलगाय, चिंकारा, चीतल और सांभर शामिल हैं।