Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   An 8-foot-long crocodile exhausted the forest department team and secured their rescue.

कोटा: दीपावली पर दो जगह निकले विशालकाय मगरमच्छ, 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ रहा था 8 फीट लंबा मगरमच्छ

Mon, 09 Nov 2026 03:50 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 03:50 PM IST
सार

कोटा में दीपावली के दिन दो अलग-अलग जगहों पर 8 और 5 फीट लंबे मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीमों ने मोडूखुर्द और कुन्हाड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया।

विज्ञापन
An 8-foot-long crocodile exhausted the forest department team and secured their rescue.
8 फीट लंबे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में दीपावली के दिन दो अलग-अलग जगहों पर विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव के पास सड़क किनारे 8 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया, जो धीरे-धीरे करीब 100 घरों की बस्ती की ओर बढ़ रहा था। वहीं, शहर के कुन्हाड़ी थाने के पास 5 फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़ लिया।

विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी मोफत लाल ने बताया कि दरा इलाके के मोडूखुर्द गांव के पास सड़क किनारे मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ सड़क किनारे बैठा हुआ था और धीरे-धीरे बस्ती की तरफ बढ़ रहा था। करीब 8 फीट लंबे इस मगरमच्छ का वजन 80 किलो था। गांव में करीब 100 घर होने के कारण लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

विज्ञापन


पढ़ें: जोधपुर में आग का तांडव, बासनी के कारखाने में चार-पांच घंटे तक धधकती रही; लाखों के नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान मगरमच्छ कभी जोर से पूंछ मारता तो कभी मुंह खोलकर हमला करने की कोशिश करता। इससे वनकर्मियों को उसे काबू करने में काफी परेशानी हुई। आखिरकार टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ की आंखों पर मोटा कपड़ा डाल दिया, जिसके बाद उसे नियंत्रित कर सुरक्षित पकड़ लिया गया।

वहीं, दूसरी घटना शहर के कुन्हाड़ी इलाके में सामने आई। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुन्हाड़ी थाने के पास सड़क पर करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। मगरमच्छ सड़क पर दौड़ता हुआ थर्मल की तरफ जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को चंबल नदी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed