Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota-Rashidpur Khori Special Train to Run on Three Dates, Halt at Eight Stations with 16 Coaches

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, कोटा-रशीदपुर खोरी के बीच स्पेशल रेलसेवा

Sat, 07 Nov 2026 07:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोटा और रशीदपुर खोरी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। नवंबर में तीन-तीन दिन दोनों दिशाओं में चलने वाली इस ट्रेन को आठ स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

विज्ञापन
Kota-Rashidpur Khori Special Train to Run on Three Dates, Halt at Eight Stations with 16 Coaches
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा के मध्य स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से राजस्थान के विभिन्न शहरों सहित मार्गवर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

 

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7, 9 एवं 10 नवंबर को कोटा से 21.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 5.40 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा 8, 10 एवं 11 नवंबर को रशीदपुर खोरी से 7.15 बजे रवाना होकर उसी दिन 16.30 बजे कोटा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नागौर: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में प्रशासन की लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने खुद कबूली चूक, जांच के घेरे में अधिकारी


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 
यह स्पेशल रेलसेवा अपने मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस एवं सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे इन स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

16 डिब्बों के साथ संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा 
इस रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा के लिए 1 थर्ड एसी, 3 द्वितीय शयनयान, 2 द्वितीय कुर्सीयान, 8 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed