फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Historical information available through technology in Digital Constitution Park, Speaker Birla inspected it

Kota News: डिजिटल संविधान पार्क में तकनीक के जरिए मिलेगी ऐतिहासिक जानकारी, स्पीकर बिरला ने किया निरीक्षण

Sun, 13 Apr 2025 06:11 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 06:11 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत। एक सामान्य नागरिक भी अपने एक वोट से सत्ता को बदल सकता है।

विज्ञापन
Historical information available through technology in Digital Constitution Park, Speaker Birla inspected it
स्पीकर बिरला कोटा दौरे पर

विस्तार

कोटा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को शहर के टीवीएस सर्किल के पास प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और विकास को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यहां मॉडर्न संविधान पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसे पूरी तरह डिजिटल तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात
विज्ञापन


स्पीकर बिरला ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत। एक सामान्य नागरिक भी अपने एक वोट से सत्ता को बदल सकता है। संविधान निर्माण के समय हमारे महान विचारकों ने देश के भविष्य को ध्यान में रखकर इसकी रचना की थी और आज भी यह संविधान पूरी दृढ़ता से कार्य कर रहा है। प्रस्तावित पार्क न केवल भौतिक दृष्टि से भव्य होगा, बल्कि डिजिटल तकनीकों के जरिए संविधान से जुड़ी जानकारी, अनुच्छेद, अधिकारों, कर्तव्यों और ऐतिहासिक घटनाओं को जनता तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत

निरीक्षण के दौरान बिरला ने पैदल चलकर स्थल का मुआयना किया और अधिकारियों से पार्क के स्वरूप को लेकर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्क को ऐसा स्वरूप दिया जाए जो खासकर युवाओं और विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक और प्रेरणादायक हो। यह संविधान पार्क कोटा की पहचान को नई दिशा देगा और आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र और संविधान के महत्व से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन

आगमगढ़ गुरुद्वारे में बिरला ने टेका मत्था
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज बैसाखी पर्व पर आगमगढ़ साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। स्पीकर बिरला ने बैसाखी पर संगत को शुभकामनाएं दीं। वहीं, गुरुद्वारा साहिब के सरोपा भेंट कर बिरला का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर बिरला ने संगत के बीच बैठकर लंगर का स्वाद भी चखा। बिरला ने कहा कि आज के दिन गुरुद्वारों में लोग पहुंचकर प्रार्थना करते हैं। आज यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
 

स्पीकर बिरला कोटा दौरे पर

 
ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed