फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fan wearing RCB jersey and looking like Virat Kohli went out to sell juice in Jaipur

IPL 2025: RCB की जर्सी और विराट की तरह लुक बनाकर जूस बेचने निकला कोहली का फैन; टीम की जीत पर कही यह बात

Sun, 13 Apr 2025 04:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 04:59 PM IST
सार

कोहली की लोकप्रियता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। मैदान के बाहर भी उनके फैंस कुछ ऐसा कर जाते हैं जो सबका ध्यान खींच लेता है। ऐसा ही एक फैन जयपुर में विराट की टी-शर्ट पहनकर और उनकी तरह हेयर स्टाइल बनाकर गन्ने का जूस बेचते हुए नजर आया।

विज्ञापन
Fan wearing RCB jersey and looking like Virat Kohli went out to sell juice in Jaipur
जयपुर में दिखा विराट का जूस वाला फैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2025 में आज रविवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से मैच शुरू हो गया है। इस मैच में सभी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर टिकी हैं। भले ही RCB की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार के हाथ में है, लेकिन टीम की पहचान अब भी कोहली से ही जुड़ी हुई है। मैदान पर उनका अनुभव, आत्मविश्वास और आक्रामकता टीम को मजबूती देती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन
विज्ञापन


कोहली ने इस सीजन में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह लगातार अच्छे फॉर्म में हैं और टीम को शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में लाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस स्टेडियम में भारी संख्या में जुटते हैं, आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। कोहली की लोकप्रियता सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है। मैदान के बाहर भी उनके फैंस कुछ ऐसा कर जाते हैं जो सबका ध्यान खींच लेता है। ऐसा ही एक फैन विराट की टी-शर्ट पहनकर और उनकी तरह लुट बनाकर जूस बेचते हुए नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें:  प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत

विराट कोहली के फैन दिनेश राहुल कुमार ने कहा कि अगर, आज विराट भाई ने शानदार पारी खेली और टीम जीती तो मैं अपने ग्राहकों को जूस पर डिस्काउंट दूंगा। लोगों को उसका यह अंदाज खूब पसंद आया। इस दौरान मैच देखने आए कई लोग उसके साथ फोटो खिंचवाते भी नजर आए।  

बल्लेबाजों के लिए मुफीद पिच पर कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। यहां अब तक खेले गए 57 IPL मैचों में से 37 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है। ऐसे में फैन्स को उम्मीद है कि आज विराट का बल्ला जमकर चलेगा और वे टीम को जीत की राह पर ले जाएगा। विराट कोहली के चाहने वालों के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि उनके लिए क्रिकेट की असली परिभाषा 'किंग कोहली' ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed