फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pandit Pradeep Mishra: प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत

Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
सार

Pandit Pradeep Mishra: चूरू में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का पंडाल गिर गया, यह कोई पहला हादसा नहीं है। चार साल में कथा के दौरान छह हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोग घायल हुए हैं और एक महिला की जान भी चली गई है। पढ़िए, कब-कब हुए हादसे? 

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra six Katha pandals Collapse In four years many injured and one dead
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में कब-कब हुए हादसे। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के चूरू जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा स्थल पर लगा पांडाल तेज आंधी में उखड़ गया। इससे कथा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पंडित प्रदीप मिश्रा चूरू के रतनगढ़ में शिव महापुराण कथा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि कथा को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं ली गई थी। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। जिनमें कई लोग घायल हुए थे और जान भी चली गई थी। आइए, अब विस्तार से जानते हैं कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान कब कहा हादसे हुए, उनके कितने लोगों की मौत हो गई।  

Pandit Pradeep Mishra six Katha pandals Collapse In four years many injured and one dead
शुक्रवार को चूरू में गिरा कथा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला

चूरू, 11 अप्रैल:  कथा पंडाल में मौजूद थे 15000 लोग, बड़ा हादसा टला
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा कर रहे थे। इस दौरान आयोजन स्थल पर करीब 15 हजार लोगा मौजूद थे। इसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। कथा के दौरान अचानक मौसम बदल गया और आंधी चलने लगी जिससे पंडाल गिर गया। पंडाल गिरने से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। तीनों घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। रतनगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कथा का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना किया जा रहा था। 

ये भी पढ़ें: पापा को मारना होगा, नहीं तो वे हमें मार डालेंगे, बेटी ने प्रेमी से कहा, फिर खेला खूनी खेल; ऐसे काटी गर्दन

Pandit Pradeep Mishra six Katha pandals Collapse In four years many injured and one dead
गंभीर रूप से घायल हुई थी महिला। - फोटो : अमर उजाला

सीहोर, 11 मार्च 2024: महिलाओं पर गिरा सरिया-स्पीकर, हुईं चोटिल    
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव और शिव पुराण कथा चल रही थी। इस दौरान पंडाल का सरिया और स्पीकर महिलाओं पर गिर गया, हादसे में दो महिला श्रद्धालु घायल हो गईं थी। घायल महिलाओं ने बताया था कि अचानक तेज हवा चलने से पंडाल का सरिया और स्पीकर उनके ऊपर गिर गया था। जिससे उनके सिर, हाथ और पैर में चोट आई थी। हादसे के बाद महिलाओं को शासकीय जिला अस्पताल सीहोर में भर्ती कराया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra six Katha pandals Collapse In four years many injured and one dead
मेरठ में मची थी भगदड़। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ, 20 दिसंबर 2024: भीड़ अधिक होने के कारण मची भगदड़
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मच चुकी है। इसमें कई महिलाएं चोटिल हो गईं थी। यह हादसा कथा पंडाल के एंट्री गेट पर हुआ था। जानकारी के अनुसार, प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे। ऐसे में पंडाल के एंट्री गेट भीड़ अधिक हो गई, जिससे हंगामा मच गया। इस बीच कुछ महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। हादसे में चार महिलाएं घायल हो गईं थी। 

ये भी पढ़ें:  लाडली बहनों को अप्रैल की किश्त का इंतजार, पहली बार ट्रांसफर में हुई देरी, अब इस तारीख को मिलेगा पैसा

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra six Katha pandals Collapse In four years many injured and one dead
फट गया था महिला का सिर। - फोटो : अमर उजाला

बुरहानपुर, 7 फरवरी 2023: पंडाल गिरा, छह घायल, महिला का सिर फटा 
मप्र के बुरहानपुर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन 3 से 9 फरवरी तक किया जा रहा था। कथा के पहले दिन ही आंधी के कारण पंडाल गिर पड़ा, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए थे। पाइप गिरने से एक महिला का सिर भी फट गया था। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed