फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Six Delinquents Escape Juvenile Home After Breaking Lock Case Registered

बीकानेर: बाल सुधार गृह से ताला तोड़कर छह अपचारी फरार, मामला दर्ज; सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 01:46 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 01:46 PM IST
सार

बीकानेर के गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से छह बाल अपचारी ताला तोड़कर फरार हो गए। इनमें तीन बालिग और तीन नाबालिग हैं। घटना के करीब 20 घंटे बाद मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा गार्डों और तीन बालिग हो चुके अपचारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर फरार अपचारियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bikaner Six Delinquents Escape Juvenile Home After Breaking Lock Case Registered
बाल सुधार गृह - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर के गजनेर रोड स्थित बाल सुधार गृह से छह बाल अपचारी ताला तोड़कर फरार हो गए हैं। इनमें से तीन अपचारियों की उम्र अब 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, जबकि तीन अभी भी नाबालिग हैं। घटना के 20 घंटे बीत जाने के बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्डों और बालिग हो चुके अपचारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक अपचारी गाजियाबाद का रहने वाला
बाल सुधार गृह के कारागृह कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 3 सितंबर की रात 11 बजे की है। उस समय संस्थान में सुरक्षा गार्ड मोहम्मद हारुन और फिरोज की ड्यूटी थी। दोनों सुरक्षा गार्डों की लापरवाही के कारण छह बाल अपचारी मुख्य द्वार का ताला तोड़कर और चाबी का गुच्छा साथ लेकर फरार हो गए। मामले में संस्था ने दोनों सुरक्षा गार्डों और बालिग हो चुके तीनों अपचारियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। फरार बालिग अपचारियों में से एक गाजियाबाद का रहने वाला है, दूसरा कोलायत और तीसरा बीकानेर शहर के रानीसर बास का निवासी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय: बांसवाड़ा में एक वार्ड से आमने-सामने दो भाई, अलग-अलग वार्डों में दो बहनें; पड़ोसी भी भिड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी भाग चुके हैं अपचारी
बाल सुधार गृह से अपचारियों के भाग निकलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी घटिया सुरक्षा व्यवस्था के चलते यहां से अपचारी भागते रहे हैं। वर्ष 2018 में भी यहां से तीन बाल अपचारी फरार हो गए थे, जिनमें से एक हत्या का आरोपी था। इसके अतिरिक्त भी इस सुधार गृह से अपचारियों के भागने की कई अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार अपचारियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed