फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Congress District President assaulted in Bikaner workers accused of attack after being denied tickets.

निकाय चुनाव: बीकानेर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मारपीट, टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Sep 2026 05:06 PM IST
सार

बीकानेर में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से चार युवकों ने मारपीट की। मेघवाल का आरोप है कि हमलावर कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और वार्ड 50 से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Congress District President assaulted in Bikaner workers accused of attack after being denied tickets.
जिलाध्यक्ष से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मेघवाल बुधवार को वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ चांटे व मुक्कों से मारपीट की।

विज्ञापन

मेघवाल का आरोप है कि हमला करने वाले युवक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि इनमें मोहित अरोड़ा और उसके तीन साथी शामिल थे। आरोप है कि युवकों ने पहले स्वागत और माला पहनाने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद मोहित ने उनसे पूछा कि उसे वार्ड नंबर 50 से टिकट क्यों नहीं दिया गया। मेघवाल के जवाब देने के दौरान ही चारों युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। शोर बढ़ने और अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी युवक मौके से भाग गए।

विज्ञापन

दो दिन से टिकट को लेकर कर रहा था बात
मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि मोहित अरोड़ा पिछले दो दिनों से उनके आसपास घूम रहा था और वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस का टिकट मांग रहा था। उनके मुताबिक, मंगलवार को भी मोहित पार्टी कार्यालय आया था। उस दौरान उन्होंने दुपट्टा पहनाकर उसका स्वागत किया था। मेघवाल के अनुसार, बुधवार को भी मोहित अपने कुछ साथियों के साथ वार्ड  कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचा था। वह पीछे खड़ा होकर कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रहा था। कार्यक्रम के दौरान ही उसे बाहर बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

‘टिकट किसी एक को ही मिलता है’
मेघवाल ने बताया कि बाहर आने पर पहले उनका मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद मोहित ने उनसे पूछा कि उसे टिकट क्यों नहीं दिया गया। मेघवाल ने कहा कि पार्टी में कई लोग टिकट की मांग करते हैं, लेकिन टिकट एक ही प्रत्याशी को मिलता है। मेघवाल का आरोप है कि इतना जवाब देने के तुरंत बाद युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

मेघवाल बोले- पार्टी ने साबित किया, गुंडों को टिकट नहीं देते
घटना के बाद मदन गोपाल मेघवाल ने हमलावरों को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता थे। मेघवाल ने कहा कि इस घटना से पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस गुंडों को टिकट नहीं देती। घटना के बाद बीकानेर कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर असंतोष और विवाद खुलकर सामने आ गया है।

गहलोत ने की निंदा
मामले को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के साथ की गई मारपीट बेहद दुखद है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इस प्रकार का व्यवहार, हरकत अनुशासनहीता है और अस्वीकार्य है। जिन भी युवकों ने श्री मेघवाल के साथ मारपीट की है वो कांग्रेसी नहीं हो सकते क्योंकि यह शर्मनाक हरकत कांग्रेस की संस्कृति और विचारधारा के खिलाफ है। पुलिस को अविलंब इन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed