फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Congress Assault Case Two Suspended for 6 Years Women's Wing Chief Under Probe

बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट: आरोपी पिता-पुत्र छह साल के लिए निष्कासित, जांच के घेरे में अध्यक्ष

Thu, 03 Sep 2026 01:51 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

बीकानेर में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। वहीं, शिकायत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ पर साजिश का अंदेशा जताए जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bikaner Congress Assault Case Two Suspended for 6 Years Women's Wing Chief Under Probe
चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में हुई मारपीट मामले को लेकर पार्टी का एक्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ सार्वजनिक रूप से हुई मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। नगर निगम बीकानेर के वार्ड नंबर 50 में प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना से पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी उजागर हो गई है। इस बीच, पीड़ित जिलाध्यक्ष की शिकायत में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ पर साजिश का अंदेशा जताए जाने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में हिंसक झड़प
वार्ड नंबर 50 में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं के बीच शुरू हुई बहस अचानक उग्र रूप ले बैठी। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं और नेताओं के एक गुट ने जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी पर हुए इस हमले और अनुशासनहीनता को बेहद गंभीरता से लिया। प्राथमिक जांच के आधार पर संगठन ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल आरोपी पिता-पुत्र को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मारपीट करने वाला पुत्र मोहित अरोड़ा और पिता दीपक अरोड़ा 

ये भी पढ़ें-  राजस्थान: फर्जी OBC सर्टिफिकेट से नौकरी और चुनाव जीतने का आरोप, पूर्व कांग्रेस प्रधान कविता फौजदार गिरफ्तार


जांच के घेरे में महिला कांग्रेस अध्यक्ष
मामले में नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने अपनी लिखित शिकायत में महिला कांग्रेस की बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की संलिप्तता की आशंका जताई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। सारिका सिंह को पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल कर दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को सौंपनी है। यदि जांच में महिला नेत्री की भूमिका पाई जाती है तो उन पर भी निलंबन की कार्रवाई होने की संभावना है।

संगठन के भीतर वर्चस्व की जंग
शशिकला राठौड़ बीकानेर कांग्रेस की मुखर नेत्री के रूप में पहचान रखती हैं। उन्हें पूर्व में देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष रहने के बाद जुलाई 2025 में शहर महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। उन्होंने सितंबर 2025 में आयोजित सम्मेलन के दौरान पदभार ग्रहण किया था। उन्हें स्थानीय राजनीति में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल गुट का करीबी माना जाता है। फिलहाल आरोप सामने आने के बाद उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और पूरा संगठन दो दिन में आने वाली जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed