फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   bikaner-sandigdh-bangladeshi-mahila-hirasat-mein-military-intelligence-cid-karwai

राजस्थान: बीकानेर में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला हिरासत में, मिलिट्री इंटेलिजेंस-सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई

Fri, 28 Aug 2026 05:10 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 05:10 PM IST
सार

बीकानेर में मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला को अशोक नगर क्षेत्र स्थित एक डेरे से पकड़ा गया। पुलिस उसके दस्तावेजों, भारत में प्रवेश, पिछले आठ महीनों की गतिविधियों और संपर्कों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bikaner-sandigdh-bangladeshi-mahila-hirasat-mein-military-intelligence-cid-karwai
संदिग्ध बांग्लादेशी महिला हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है। महिला को अशोक नगर क्षेत्र में तुलसी धारणिया स्कूल के पास स्थित एक डेरे से पकड़ा गया। इसके बाद उसे जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल महिला को पीबीएम अस्पताल स्थित सखी सेंटर में रखा गया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गई महिला की पहचान करीब 27 वर्षीय नीला, पत्नी सैफुमुल्ला, के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश की निवासी बताई जा रही है। संयुक्त टीम ने 27 अगस्त की शाम करीब 4:10 बजे कार्रवाई की। एजेंसियों को महिला के भारत में रहने और उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह था।

विज्ञापन

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला के संपर्कों और पिछले करीब आठ महीनों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह भारत में किस माध्यम से पहुंची और यहां उसके आर्थिक स्रोत क्या थे। पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थाना प्रभारी?
देवेंद्र सिंह के अनुसार, महिला के कथित रूप से देह व्यापार से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि वह अकेले इस गतिविधि में शामिल थी या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति अथवा नेटवर्क सक्रिय था।

जांच एजेंसियां महिला के दस्तावेजों और बताए गए बांग्लादेशी पते का सत्यापन कर रही हैं। साथ ही, भारत में उसके प्रवेश और करीब आठ महीने तक रहने से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस उसके मोबाइल फोन और संपर्कों से भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटा सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के सत्यापन के बाद ही महिला के भारत में रहने की वैधता तथा अन्य आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में किसी नेटवर्क या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed