फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Aspirants display their strength during the nomination process for civic body elections

बीकानेर निगम चुनाव: टिकट से पहले ही शक्ति प्रदर्शन, कहीं पत्नी को उतारा तो कहीं पदाधिकारी ने खुद भरा पर्चा

Sat, 29 Aug 2026 10:30 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 10:30 PM IST
सार

Rajasthan News: बीकानेर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत सूची का इंतजार है, लेकिन दावेदारों ने नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के कई चेहरे मैदान में उतर चुके हैं।
 

विज्ञापन
Bikaner: Aspirants display their strength during the nomination process for civic body elections
बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव में अभी भाजपा और कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन दावेदारों ने इंतजार करने के बजाय मैदान में उतरना शुरू कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कई नेताओं और दावेदारों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर यह संदेश दे दिया है कि टिकट मिले या नहीं, उनकी दावेदारी कमजोर नहीं है।

विज्ञापन


टिकट से पहले ही चुनावी अखाड़े में उतरे दावेदार
बीकानेर की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा टिकटों की है। पार्टी सिंबल अभी दूर है, लेकिन नामांकन केंद्रों पर जुटी भीड़ बता रही है कि चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कहीं नेता अपनी पत्नी को मैदान में उतारकर राजनीतिक पकड़ दिखा रहे हैं तो कहीं पार्टी पदाधिकारी खुद चुनावी अखाड़े में कूद गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा ने वार्ड 28 से अपनी पत्नी मधु देवी सुराणा का नामांकन दाखिल कराया, वहीं भाजपा पदाधिकारी गोपाल अग्रवाल ने वार्ड 62 से स्वयं पर्चा भरकर अपनी दावेदारी का दम दिखाया। दोनों का कहना है कि उन्हें पार्टी स्तर पर चुनाव लड़ने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में भी दावेदारों ने बढ़ाई हलचल
उधर, कांग्रेस खेमे में भी हलचल कम नहीं है। वार्ड 1 से चंद्रकला ने कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया है। वहीं आरएलपी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए वार्ड 1 से मेहरू निशा, वार्ड 23 से सरोज देवी और वार्ड 69 से ममता सांसी को मैदान में उतार दिया है।

टिकट मिला तो ठीक, नहीं मिला तो क्या होगा?
राजनीतिक गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि टिकट वितरण के बाद इनमें से कितने चेहरे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार बन पाएंगे। क्योंकि निगम चुनाव में पहली लड़ाई वोटों की नहीं, टिकट की मानी जाती है। नामांकन के जरिए दावेदारों ने अपने समर्थकों की ताकत, संगठन में पकड़ और राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन शुरू कर दिया है।


यह भी पढ़ें: टिकट पर घमासान; बीजेपी में भरतपुर पर बवाल, कांग्रेस वॉर रूम में नेताओं के बीच भिड़ंत

भाजपा-कांग्रेस की सूची खोलेगी कई राज
अब निगाहें भाजपा और कांग्रेस की सूची पर टिकी हैं। सूची आते ही कई दावेदारों के चेहरे खिलेंगे तो कुछ की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। फिलहाल बीकानेर में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है, दावेदार मैदान में हैं और सियासी शतरंज की अगली चाल का इंतजार किया जा रहा है। टिकट की इस जंग के बाद ही तय होगा कि 80 वार्डों की असली लड़ाई में कौन किसके सामने होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed