{"_id":"635401852c18d405c61244a5","slug":"youth-dies-after-car-collides-with-truck-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: खड़े ट्रक से टकराई कार, डरकर भागा ट्रक चालक 600 मीटर तक घसीटता ले गया, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: खड़े ट्रक से टकराई कार, डरकर भागा ट्रक चालक 600 मीटर तक घसीटता ले गया, दर्दनाक मौत
Sat, 22 Oct 2022 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:15 PM IST
सार
रमेश गांव पचरंगा में मिठाई की दुकान पर काम करता था, शुक्रवार देर रात जालंधर से पचरंगा लौट रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थाना भोगपुर के पचरंगा चौकी में आते गांव कालोनी में एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक से कार जा टकराई जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रक सड़क पर बिना रोशनी और इंडिकेटर जलाए खड़ा हुआ था जो कार चालक को नजर नहीं आया। कार टकराने के बाद घबराए ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की और कार को 600 मीटर तक घसीटता ले गया, क्योंकि कार ट्रक में फंस गई थी।
विज्ञापन
गांव पचरंगा में मिठाई की दुकान पर काम करने वाला रमेश कुमार गत रात जालंधर से पचरंगा लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे कार चालक रमेश कुमार उर्फ रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी 16 के थानेदार रणधीर सिंह और थानेदार गुरदेव सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और अन्य वाहनों की मदद से ट्रक के नीचे दबी कार से रिंकू को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।