मानसा में युवक की मौत: ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर चोरी करने आए दो युवकों को लोगों ने दबोचा, एक को पीटा, हुई मौत
मानसा के गांव अनूपगढ़ माखा में खेतों में लगे ट्यूबवेल चोरी करने आए दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। एक को लोगों ने पीट दिया और उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मानसा में ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर चोरी करने आए दो युवकों में से एक की मौत हो गई। शनिवार देर रात गांव अनूपगढ़ माखा में खेतों में दो युवक ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे। गांव के लोगों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने एक युवक को बूरी तरह पीट दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि लोगों का कहना है कि युवक की मौत नशे से हुई है। क्योंकि उसने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ था। युवक की मौत के असल कारण पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवकों के बारे में लोगों के पूछताछ भी कर रही हैष
मानसा जिले में ट्यूबवेल के ट्रांसफॉर्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर चोरी करके फरार हो जाते हैं। इन बढ़ती घटनाओं के पुलिस प्रशासन पर भी सवालों के घेरे में है। वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय लोगों में गुस्सा और रोष भी है।