फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman raped after kidnapping in chandigarh

इंटरव्यू देने आई युवती से गैंगरेप, बनाया MMS

Mon, 21 Jan 2013 09:56 AM IST
बठिंडा/फतेहाबाद/ब्यूरो
बठिंडा/फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
woman raped after kidnapping in chandigarh

चंडीगढ़ में नर्स के लिए इंटरव्यू देने आई एक युवती का सेक्टर-43 के बस स्टैंड से अपहरण कर लिया गया। उसके बाद उससे गैंगरेप कर वीडियो बनाई गई। और फिर दरिंदे उसे बठिंडा-डबवाली रोड पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित युवती को बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोगा की रहने वाली युवती जीएनएम कोर्स पूरा करने के बाद काफी समय से नौकरी की तलाश कर रही थी। उसे किसी से पता चला कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित मुकुट अस्पताल में नर्स की पोस्ट खाली है। वह शुक्रवार (18 जनवरी) को इंटरव्यू के लिए मोगा से चंडीगढ़ दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची।
विज्ञापन


पता पूछने के बहाने अपहरण
युवती ने बताया कि वह बस स्टैंड के बाहर रिक्शा लेने के लिए खड़ी थी कि एक व्यक्ति उसके पास एक कागज लेकर आया। वह कागज में लिखा पता पूछने लगा। वह पता देख ही रही थी कि तभी अचानक उस व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती घसीटकर कार में डाल दिया। कार के अंदर एक महिला और एक व्यक्ति पहले से बैठे थे। वह मदद के लिए चिल्लाने लगी, लेकिन तभी उन्होंने उसका मुंह दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे गाड़ी को आगे ले गए। चिखने-चिल्लाने पर उन लोगों ने युवती को एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शनिवार को उसे होश आया तो एक युवक उसकी अश्लील क्लिपिंग बना रहा था। उसके साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर उसे इंजेक्शन देकर फिर बेहोश कर दिया गया। रविवार को चार लोगों ने उसे कार में बिठाया। उसे कुछ-कुछ होश था। इसके बाद उन्होंने उसे शाम साढ़े पांच बजे के करीब बठिंडा-डबवाली रोड पर चलती कार से फेंक दिया।

कार ड्राइवर बना मददगार
अबोहर के रहने वाले कार ड्राइवर रोहितास कुमार ने युवती को सड़क किनारे गंभीर हालत में देखा तो उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी सिटी गुरमीत सिंह किंगरा ने बताया कि मामले की जांच रामामंडी के एसएचओ को सौंपी गई है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।


सीसीटीवी से लग सकते हैं अहम सुराग
अब इस केस में चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे अहम सुराग दे सकते हैं। इससे आरोपियों की गाड़ी का पता चल सकता है।

दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव का रहने वाला सतीश पहले तो अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका को घर से भगाया और फिर अपने दोस्त राजेश के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुराचार किया। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह खुलासा रविवार को पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को रतिया अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed