फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   woman jumped into river, two children died

दो बच्चियों सहित रजवाहे में कूदी महिला

Wed, 25 Sep 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 25 Sep 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
woman jumped into river, two children died
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गांव बुट्टर बखुआ की एक महिला ने दो बच्चियों सहित
विज्ञापन
कोटभाई रजवाहे में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की।

आसपास मौजूद लोगों ने महिला को तो बचा लिया। मगर इस हादसे में महिला क ी दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
गांव बुट्टर बखुआ निवासी बिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह बुधवार को अपनी दो बच्च्यिों को लेकर बस के जरिए अपने मायके दबड़ीखाना जाने के लिए घर से निकली।

गांव बुर्जा के निकट पहुंचकर वह पानी पीने के लिए बस से उतरी और अपनी दोनों बच्चियों सहित पास से गुजरते कोटभाई रजवाहे में छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद लोगों ने यह देख तुरंत महिला को बचाया। मगर दोनों बच्चियों की मौत हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा दाखिल करवाया गया।

उधर, सिविल अस्पताल में जेरेइलाज बिंदर कौर ने बताया कि उसके पति ने किसी के रुपये देने हैं। कुछ दिन पहले रुपये मांगने वाला व्यक्ति कुछ लोगों के साथ घर आया और गाली-गलौच कर गया। इस कारण वह परेशान थी। घर में कलह-कलेश का माहौल होने के चलते उसने ऐसा किया।

बिंदर कौर के ससुर रणजीत सिंह ने भी माना कि उसके बेटे रणजीत ने किसी के रुपये देने हैं। जिससे घर का माहौल तनावग्रस्त रहता है। गिद्दड़बाहा के सीनियर मेडिकल अफसर डा.हरि नारायण सिंह ने कहा कि बिंदर कौर मानसिक रुप से परेशान लगती है। इस मामले में गिद्दड़बाहा पुलिस ने देर शाम तक अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान कलमबद्ध करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।

















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed