{"_id":"644668fc3c6e080b09025055","slug":"woman-climbed-on-water-tank-in-moga-government-hospital-for-salary-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: वेतन के लिए महिला सफाई कर्मी पानी की टंकी पर चढ़ी, चार माह से नहीं मिला पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: वेतन के लिए महिला सफाई कर्मी पानी की टंकी पर चढ़ी, चार माह से नहीं मिला पैसा
Mon, 24 Apr 2023 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 05:04 PM IST
सार
टंकी पर चढ़ी सुखदीप कौर ने बताया कि वेतन न मिलने पर घर के आर्थिक हाल खराब हो चुके हैं। पिछले आठ दिन से वेतन की मांग को लेकर मोगा सिविल अस्पताल में धरना जारी है। किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। ठेकेदार हमें पैसा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
पिछले 8 दिन से अपनी मांगों को लेकर मोगा के सरकारी अस्पताल के बाहर आउटसोर्स के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। समस्याओं का हल न होने पर सोमवार को महिला सफाई कर्मी सुखदीप कौर सरकारी हस्पताल में पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोगा सिटी साउथ पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला ने कहा कि जब तक उनका वेतन नही मिलेगा, तब तक वह टंकी से नीचे नहीं आएगी।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी सुखदीप कौर ने बताया कि वेतन न मिलने पर घर के आर्थिक हाल खराब हो चुके हैं। पिछले आठ दिन से वेतन की मांग को लेकर मोगा सिविल अस्पताल में धरना जारी है। किसी ने हमारी बात नहीं सुनी। ठेकेदार हमें पैसा नहीं दे रहा है। जब तक हमें 4 महीने का पूरा वेतन नहीं दिया जाता, तब तक पानी वाली टंकी से नहीं उतरूंगी। बच्चों की स्कूल फीस से लेकर राशन तक का खर्चा चलाना मुश्किल हो गई है। सरकार हमें अनदेखा कर रही है। अगर हमें कुछ हो गया तो मोगा एसएमओ और ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
इस मामले में मोगा एसएमओ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि कुछ कारणों के चलते हमारे पास दिसंबर से फंड नहीं आया है, जिसके कारण इनको वेतन नहीं मिला। इनकी यूनियन के साथ पहले भी मीटिंग हुई है और आज भी बुलाया गया है। यूनियन से बात करके इनकी समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन