{"_id":"605efc518ebc3e8d17722d3a","slug":"vehicles-continued-to-run-during-silence-hour-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : कोरोना मृतकों को याद करने के लिए नहीं रुके पंजाबी, सरकार की मुहिम के बावजूद सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : कोरोना मृतकों को याद करने के लिए नहीं रुके पंजाबी, सरकार की मुहिम के बावजूद सड़कों पर दौड़ते रहे वाहन
Sat, 27 Mar 2021 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:06 PM IST
सार
- पंजाब में हर शनिवार को कोरोना मृतकों की याद में रखा जाएगा मौन
- सुबह 11 से 12 बजे तक रखा जाएगा मौन, नहीं चलेगा कोई वाहन
- नहीं सफल हुई मुहिम, 11 बजे के बाद भी दौड़ते रहे वाहन
विज्ञापन
पठानकोट में सुबह 11 बजे के बाद भी चलते रहे वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार की तरफ से हर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे का मौन रखने का एलान किया गया था। कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों की याद में मौन रखा जाना था। कहा गया था कि इस दौरान राज्य में कोई वाहन भी नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को इस मुहिम में मार्केट कमेटियों, पंचायतों समेत आम लोगों को जोड़ने का आह्वान किया था। शनिवार 27 मार्च को पहले ही दिन पंजाब के लोग इस मुहिम को भूल गए।
विज्ञापन
पंजाब में कई जिलों में वाहन चालकों ने इस मुहिम का पालन नहीं किया। सुबह 11 से 12 बजे के बीच वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाकर वाहनों को रोका। वहीं वाहन चालकों का कहना था कि उन्हें ऐसी किसी मुहिम की जानकारी नहीं थी। हालांकि मुहिम की घोषणा करते समय कहा गया था कि इस मुहिम में हिस्सा लेना ऐच्छिक रहेगा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह 19 मार्च को पंजाब में कोरोना के फैलाव को रोकने के प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने और सिनेमा व शापिंग मॉल में लोगों की आवाजाही को सीमित करने के आदेश जारी किए थे। कोविड समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
बैठक में फैसला लिया गया था कि मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों समेत अन्य सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि सिनेमा हॉल में 50 फीसदी से ज्यादा दर्शकों और शापिंग माल्स में किसी भी समय 100 से अधिक लोग प्रवेश नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की थी कि वे अपने घरों में सामाजिक गतिविधियों को अगले दो हफ्ते तक सीमित करें ताकि कोविड के प्रसार की इस नई कड़ी को तोड़ा जा सके। उन्होंने अपील की कि अपने घरों में एक साथ 10 से अधिक मेहमानों को न बुलाएं। कांग्रेस ने पंजाब में 31 मार्च तक अपनी सभी रैलियों पर भी पाबंदी लगा दी थी।