फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two member of Lawrence Bishnoi gang arrested from Patiala

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार: पटियाला में साथी की हत्या का लेना था बदला, हथियार बरामद

Tue, 10 Sep 2024 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:43 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों शातिर पटियाला में किसी वारदात को अंजाम देने वाले थे।

विज्ञापन
Two member of Lawrence Bishnoi gang arrested from Patiala
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : फाइल

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और राजीव राजा गैंग के दो गुर्गों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उर्फ चीकू निवासी न्यू मालवा कालोनी सन्नौरी अड्डा पटियाला और सुखपाल सिंह निवासी गांव हरियाउ जिला संगरूर के तौर पर हुई है। आरोपियों को सन्नौर से ऋषि कालोनी मोड़ पर से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल 32 बोर समेत 12 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार उर्फ चीकू के खिलाफ सात  और सुखपाल सिंह के खिलाफ तीन मामले कत्ल, इरादा कत्ल आदि के पहले ही दर्ज हैं। रोहित कुमार व सुखपाल सिंह की आपस में जान-पहचान जेल में हुई थी। रोहित कुमार साल 2020 से 2023 तक विभिन्न जेलों में रहा है। इस दौरान इसकी नजदीकी साल 2022 में लारेंस बिश्नोई गैंग के नवप्रीत सिंह उर्फ नव लाहौरियां से हुई थी। जेल में नव लाहौरियां व रोहित कुमार चीकू के खिलाफ लड़ाई-झगड़ा करने व हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा थाना त्रिपड़ी में दर्ज हुआ था। रोहित कुमार तेजपाल का पुराना साथी रहा है।
विज्ञापन


 तेजपाल का 3 अप्रैल 2024 को इसके विरोधी गैंग पुनीत सिंह गोला ने सन्नौरी अड्डे पर कत्ल कर दिया था। साल 2021 से रोहित व तेजपाल के अपने विरोधी ग्रुप पुनीत सिंह गोला के साथ लड़ाई-झगड़े चलते आ रहे हैं। रोहित कुमार और सुखपाल सिंह इकट्ठे पटियाला जेल में बंद रहे हैं। आरोपी सुखपाल सिंह भूनरहेड़ी में महिलाओं के किरपानों के साथ गला काटने वाले दोहरे कत्ल केस में पटियाला जेल में बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित कुमार चीकू अब हथियारों के साथ अपने साथी तेजपाल के हुए कत्ल का बदला लेने के लिए अपने विरोधी गैंग के किसी सदस्य पर फायरिंग करने वाले थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी व असलाह की बरामदगी से पटियाला में होने वाली यह वारदात टल गई है।


विरोधी गैंग का सदस्य भी हथियारों समेत काबू
पुलिस ने पुनीत सिंह गोला के करीबी साथी यशराज उर्फ काका निवासी पटियाला को डियर पार्क के नजदीक डकाला रोड से गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो पिस्टल समेत 14 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यशराज के खिलाफ कत्ल व इरादा कत्ल के चार केस दर्ज हैं। गौरतलब है कि पुनीत सिंह गोला को 1 अगस्त 2024 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी यशराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार तारी का 12 जून 2024 को तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया था। तारी का भी अपराधिक रिकार्ड था। इस केस में यशराज भगोड़ा था। एसएसपी ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि पकड़े तीनों आरोपी बरामद किए हथियारों को मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे पूछताछ में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed