{"_id":"61b47e2fbc6da61f6c681194","slug":"two-farmers-of-village-asabuttar-died-in-road-accident-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर: किसान आंदोलन से लौट रहे दो युवा किसानों की मौत से गांव आसाबुट्टर में पसरा मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर: किसान आंदोलन से लौट रहे दो युवा किसानों की मौत से गांव आसाबुट्टर में पसरा मातम
Sat, 11 Dec 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:02 PM IST
सार
हिसार से सिरसा रोड नेशनल हाईवे नंबर नौ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक-ट्राली ने किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे उनकी ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में मारे गए आसाबुट्टर के युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मुक्तसर के गांव आसा बुट्टर में किसानी संघर्ष की जीत को उस समय ग्रहण लग गया जब आंदोलन से लौटते समय हिसार के पास गांव के दो युवा किसानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए गांव के भारतीय किसान यूनियन कादियां ग्रुप के किसान घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हिसार से सिरसा रोड नेशनल हाईवे नंबर नौ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक-ट्राली ने उनकी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे उनकी ट्राली पलट गई। इस हादसे में किसान सुखदेव सिंह (35) पुत्र जीता सिंह और अजयप्रीत सिंह (36) पुत्र जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि रघुबीर सिंह पुत्र बोहड़ सिंह, दारा सिंह पुत्र गुरमेल सिंह तथा हरबंस सिंह पुत्र अजमेर सिंह घायल हो गए। इनमें से हरबंस सिंह को तो प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। जबकि अन्य इलाजरत हैं। गांव के दो युवा किसानों की मौत की खबर से शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन