फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Tree fell on teachers car in Firozpur, three injured

Punjab: शिक्षकों की गाड़ी पर गिरा सफेदे का पेड़, तीन गंभीर जख्मी, तेज हवाओं के कारण हुआ हादसा

Mon, 03 Apr 2023 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

कुछ दिन पहले फिरोजपुर में ही गांव खाईफेमीकी के पास शिक्षकों की पिकअप गाड़ी पंजाब रोडवेज बस से टकरा गई थी। जिसमें तीन शिक्षकों समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, ये हादसा भी बारिश के चलते हुआ था।

विज्ञापन
Tree fell on teachers car in Firozpur, three injured
गाड़ी पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जलालाबाद के शहरी व ग्रामीण इलाकों से विभिन्न अध्यापकों को लेकर तरनतारन की तरफ जा रही गाड़ी फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 11 दिनों के भीतर अध्यापकों की गाड़ी के साथ हुई हादसे की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


इसमें वाहन चालक सहित करीब 12 अध्यापक घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों ने दो अध्यापकों को गंभीर हालत में फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया। इस बार सड़क हादसे का कारण खराब मौसम बना। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में हलचल: नवजोत सिद्धू से राहुल और प्रियंका गांधी ने की बात, बड़ी जिम्मेदारी की चर्चा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जलालाबाद से अध्यापकों को लेकर गाड़ी जैसे ही एफएफ रोड पर सेक्रेड हार्ट स्कूल से थोड़ी आगे निकली तो रात के समय आई तेज आंधी और मूसलाधार बरसात के कारण सफेदे का एक पेड़ अध्यापकों की गाड़ी पर आकर गिरा। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने अध्यापकों को गाड़ी से बाहर निकाला व सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस हादसे में नीलम रानी गहले वाला और पवन कुमार निवासी घट्टियांवाला को गंभीर चोट लगने के कारण फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रजनीबाला निवासी पालीवाला, बलविन्द्र सिंह भोड़ीपुर, चालक सुखदेव सिंह कट्टियांवाला, नरिन्द्र सिंह महालम, नीरू कंबोज स्वाहवाला, शैफाली जलालाबाद, लेखराज निवासी पालीवाला, हरदेव सिंह काठगढ़ का शहर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 

करीब 11 दिन पहले भी जलालाबाद के अध्यापकों की गाड़ी फिरोजपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें चार अध्यापकों की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed