फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three accused of bank robbery in Moga sentenced to five years imprisonment

Moga: बैंक में चोरी के तीन दोषियों को पांच-पांच साल की कैद, 2019 में दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 29 Mar 2025 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 03:54 PM IST
सार

मोगा का रहने वाला मनप्रीत सिंह बैंक में नाैकरी करता था। इसी दाैरान उसने बैंक के स्ट्रांग रूम, सेफ की चाबी बनवा ली थी। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर बैंक में चोरी कर ली थी। 

विज्ञापन
Three accused of bank robbery in Moga sentenced to five years imprisonment
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा मिनी सचिवालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से 2019 में लाखों के कैश और सोने की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी मनप्रीत सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह को पांच-पांच साल कैद और छह हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया है। तीनों आरोपी मोगा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


20 अप्रैल 2019 को बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से 17 लाख रुपये कैश व ढाई किलो सोना चोरी हुआ था। पुलिस ने 20 अप्रैल को मोगा सिटी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से चोरों की तलाश शुरू की। 72 घंटे बाद तीनों आरोपियों मनप्रीत सिंह, जरनैल सिंह और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन




पुलिस को आरोपी मनप्रीत के घर से 9 लाख 65 हजार रुपये नगदी व अढाई किलो सोना बरामद हो गया था। मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह वारदात के 6 महीने पहले कच्चे तौर पर बैंक में चपरासी की नौकरी करता था। बैंक में नौकरी के दाैरान उसने स्ट्रांग रूम, सेफ और लाॅकर की नकली चाबियां बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनप्रीत ने अपने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों सतनाम सिंह व जनरल सिंह के साथ बैंक में चोरी करने की योजना तैयार की उसके बाद 20 अप्रैल 2019 की रात को तीनों बैंक में शटर का ताला खोलकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed