फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   This will prevent the exercise of the insurgency in Punjab Congress high command

पंजाब कांग्रेस में बगावत रोकेगी हाईकमान की ये कवायद

Fri, 10 Jan 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
This will prevent the exercise of the insurgency in Punjab Congress high command
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऐलान के बाद हुई बगावत के बीच पार्टी हाईकमान ने हाल ही में ग्रीवांसेज कमेटी बनाई थी।
विज्ञापन


अब हाईकमान ने अनुशासनात्मक कमेटी भी गठित कर दी, जोकि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर फैसले लेगी।

पंजाब के प्रभारी शकील अहमद द्वारा जारी कमेटी का चेयरमैन चंडीगढ़ के सीनियर कांग्रेस जीके चतरथ को बनाया गया है।
कमेटी में पूर्व डिप्टी स्पीकर जसवंत सिंह, पूर्व विधायक भाग सिंह, पूर्वमत्री गुरकंवल कौर व प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान राणा वरिंदर सिंह को शामिल किया गया है।
इनमें से गुरकंवल कौर पहले ही प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ झंडा बुलंद कर चुकी हैं।
कमेटी केचेयरमैन जीके चतरथ ने कहा कि उन्हें अभी हाईकमान द्वारा जारी पत्र नहीं मिला है।
इससे पहले वह तीन प्रधानों शमशेर सिंह दूलो, रजिंदर कौर भट्ठल व महिंदर सिंह केपी के साथ काम कर चुके हैं।
वह पहले भी अनुशासनात्मक कमेटी में काम कर चुके हैं।

पत्र मिलने के बाद वह प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा से मिलेंगे। उसके बाद कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed