फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   This is important news for the unemployed youth, Must Read

बेरोजगार युवकों के लिए अहम है ये खबर, जरूर पढ़ें

Fri, 18 Oct 2013 01:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Oct 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
This is important news for the unemployed youth, Must Read

पंजाब के बेरोजगार युवकों को राज्य सरकार टेक्सटाइल क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार मुहैया कराएगी। रोजगार जनरेशन एंड ट्रेनिंग विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह ट्रेनिंग खूनी माजरा में 21 अक्तूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि यह ट्रेनिंग स्मार्ट इंडस्ट्रियल मशीन ऑपरेटर (बेसिक और एडवांस), स्मार्ट फिनिशर और पैकेजर, स्मार्ट क्वालिटी चेकर और स्मार्ट सरफेस ओर्नामेंटेशन तकनीक कोर्सों में करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष की आयु के पांचवीं पास युवक इन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं और प्रत्येक कोर्स में युवकों की संख्या 30-40 होगी।

इनके लिए फीस 3300 रुपये प्रति कोर्स होगी। एप्रल ट्रेनिंग और डिजाइन सेंटर एटीडीसी द्वारा ली जाने वाली ट्रेनिंग फीस के लिए एससी/ एसटी और महिला प्रार्थियों को 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग पूरा होने के बाद पास प्रार्थी को फीस की प्रतिपूर्ति कर दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों में चालीस प्रतिशत प्लेसमेंट एटीडीसी सेंटर द्वारा ही करवाई जाएगी और यह प्लेसमेंट कम से कम 3000 रुपये प्रति माह की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed