{"_id":"66e2df09dafd37d5d804c137","slug":"thief-put-chilli-powder-in-shopkeeper-s-eyes-and-ran-away-with-piggy-bank-in-moga-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में दिनदहाड़े चोरी: दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल बदमाश गुल्लक लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में दिनदहाड़े चोरी: दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल बदमाश गुल्लक लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद
Thu, 12 Sep 2024 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 06:01 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े एक शातिर ने दुकान में घुस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर चंद सेकेंड में चोरी कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में चोरों के हौसले बुलंद है। बदमाश दिन के उजाले में सरेआम चोरी की वारदात को अंजाम देने से नहीं कतराते। पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े एक शातिर ने दुकान में घुस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मोगा के जीटी पर स्थित एक मेडिकल की दुकान पर दिनदहाड़े आकर लुटेरे दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दुकान से पैसों की गुल्लक लेकर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
दुकान के मालिक अशोक ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब दो लोग बाइक से आए। एक बाइक रोककर बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरे ने अंदर आकर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। कुछ ही सेकेंड में वह गुल्लक लेकर फरार हो गया, उसमें 4 हजार रुपये थे।
इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक मेडिकल की दुकान पर चोरी होने की सूचना मिली थी और दुकान के मालिक की शिकायत के आधार पर दो लोगों पर मामला दर्ज करके सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश जारी है।