फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Theft in private school in Moga watchman tied with rope 40 thousand cash and goods stolen

मोगा में स्कूल में चोरी: आधी रात घुसे नकाबपोश, चौकीदार को रस्सी से बांधा, 40 हजार कैश और सामान लेकर फरार

Tue, 10 Sep 2024 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में एक स्कूल में चोरों ने आधी रात धावा बोल दिया। नाइट ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को रस्सी से बांधकर आरोपी स्कूल से 40 हजार कैश और अन्य सामान लेकर भाग निकले। हालांकि वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Theft in private school in Moga watchman tied with rope 40 thousand cash and goods stolen
स्कूल में चोरी की घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में बेखौफ चोरों ने शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल को अपना निशाना बनाया। चोरों ने सोमवार रात को मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला में एक निजी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल के चौकीदार को बांधकर और उससे पिटाई करके स्कूल के दफ्तर की अलमारी में रखी 40 हजार रुपये की नकदी, मिड डे मील का सामान और दाल, सर्फ मिक्सी तक भी उठाकर ले गए।

विज्ञापन


यह सारी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, स्कूल स्टाफ की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि मंगलवार को जब वह स्कूल आए तो गेट बंद थे। वे कोशिश करके अंदर गए तो देखा कि चौकीदार बंधा हुआ था। स्कूल का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा था, उसमें से 40 हजार रुपये की नकदी और कई सामान गायब था। स्कूल में लगे सीसीटीवी से सारी घटना का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आकर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं, चौकीदार ने बताया कि सोमवार रात जब वह सो रहा था तो रात को 1.30 बजे के करीब कुछ लोग अंदर आ गए और उन्हें जगाया। बाद में उनके हाथ बांध दिए। सबके मुंह ढके हुए थे। उसके मुंह पर भी टेप लगा दी और उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर का सारा रिकॉर्ड भी खुर्द-बुर्द कर फाड़ दिया। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया गांव रांसीकलां के एक स्कूल में चोरी होने की सूचना मिलने पर मौके पर आकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed