फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Tention on India Pakistan border

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव: ब्लैकआउट अभ्यास शुरू, लोग जुटा रहे राशन और अन्य जरूरी सामान

Sun, 04 May 2025 05:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 05:38 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद पंजाब के फिरोजपुर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है।  आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए रविवार को ब्लैकआउट अभ्यास होगा।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Tention on India Pakistan border
ब्लैक आउट अभ्यास को लेकर लाउडस्पीकर से लोगों को किया सूचित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच ब्लैकआउट अभ्यास शुरू हो गया है। सीमा पर लगातार बदलते हालात को देखते हुए लोगों ने राशन और अन्य खाद्य सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है। लोगों में यह डर है कि आपातकाल की स्थिति में बाजार पूरी तरह बंद हो सकते हैं। फिरोजपुर में पहले भी कई बार ऐसी परिस्थितियां बनी हैं, जब कर्फ्यू लगाया गया था।
विज्ञापन


रात में आधा घंटा बंद रहेगी बिजली 

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए पिछले युद्धों के अनुभवों को देखते हुए लोगों ने राशन का भंडारण शुरू कर दिया है। वर्तमान में युद्ध जैसे हालात बनते देख क्षेत्र में ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में घोषणाएं की गई हैं कि 4 मई को रात 9 बजे अभ्यास के तहत सायरन बजाया जाएगा, जैसा कि युद्ध या आपातकाल के दौरान होता है। इस दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 30 मिनट के लिए बंद रहेगी।
विज्ञापन


छावनी परिषद ने सभी निवासियों को सूचित किया है कि रात 9:00 बजे से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास होगा। इस दौरान छावनी क्षेत्र में पूर्ण अंधेरा रखा जाएगा, और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) बिजली आपूर्ति 30 मिनट के लिए बंद कर देगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों के जनरेटर और इनवर्टर की बिजली आपूर्ति भी बंद रखें। परिषद ने कहा आपका सहयोग इस अभ्यास की सफलता और सभी निवासियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्थानीय लोग? 

इन गतिविधियों के बीच लोग अपने कीमती सामान और संसाधनों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह बताते हैं कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी ऐसा ही माहौल था। वहीं, स्थानीय निवासी अशोक कुमार कहते हैं कि हम युद्ध की शुरुआत नहीं करेंगे, लेकिन पाकिस्तान ऐसा कर सकता है। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान ने धोखे से भारत पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें: Punjab: फिरोजपुर में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से फेंके गए हथियार, बीएसएफ ने किए बरामद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed